ग्वालियर

रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ ठगे

रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाली एक और चिटफंड कंपनी का चि_ा शनिवार को खुल गया। करीब 50-60 लोगों की भीड़ चिटफंडी को खुद दबोच कर गोला का मंदिर थाने ले आईं

ग्वालियरJul 05, 2020 / 05:37 pm

रिज़वान खान

रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ ठगे

ग्वालियर. रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाली एक और चिटफंड कंपनी का चि_ा शनिवार को खुल गया। करीब 50-60 लोगों की भीड़ चिटफंडी को खुद दबोच कर गोला का मंदिर थाने ले आईं। लोगों ने पुलिस से कहा ठग छह साल से उनकी मेहनत की कमाई को हजम कर रहा है। करीब दो करोड़ रुपया समेट कर इंदौर में दुबका था। शनिवार को शहर में आने की भनक लगी तो उसे दबोचा है। ठगी के तमाम सबूत भी लोगों ने पुलिस को दिए। पकड़े गए चिटफंडी को हवालात में बैठाकर उसके खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया हजीरा में रहने वाले सतीश बाथम ने करीब छह साल पहले चिटफंड कंपनी उत्कल मल्टी स्टेट क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी शुरू की थी। धंधे में उसके साथ पत्नी कमला, बेटा रजत और गौरव भी शामिल थे। पूरा परिवार लोगों को झांसा देता था कि बैंक से ज्यादा उनकी कंपनी निवेश पर ब्याज देती है। इसमें पैसा जमा करो। तीन साल में रकम दो गुना होगी। उनकी बातों में आकर लोगों ने मेहनत का पैसा निवेश किया। करीब 250 से ज्यादा लोगों के ठगों ने खाते खोले उनकी एफडीआर कराई। जब निवेश की अवधि पूरी होने से पहले करीब दो करोड़ रुपया समेट कर इंदौर भाग गया। एसआइ हितेन्द्र भदौरिया ने बताया कि ठग सतीश को हिरासत में लिया हैं उसके खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उसने कितने लोगों को ठगा है। उससे पूछताछ की जाएगी।
गजेन्द्र सिंह ने बताया कि सतीश की बातों में आकर उन्होंने भी करीब चार लाख रुपया उसकी कंपनी में जमा किया था। सतीश ने बताया था कि कंपनी का आफिस सिटी सेंटर में है। लेकिन वहां तलाशने पर दफ्तर नहीं मिला। दो साल पहले पता चला कि सतीश की कंपनी गायब हो गई है। उसके बाद से पूरे परिवार सहित वह भी अंडरग्राउंड था। लेकिन लगातार नए लोगों को झांसे में ले रहा था। जिन लोगों को कंपनी बंद होने की जानकारी नहीं थी उनसे किश्त भी वसूल रहा था। करीब एक साल से तमाम लोग उसे तलाश रहे थे।

शहर में आया तो दबोचा
शनिवार को पता चला कि सतीश शहर में आया है तो ठगे गए लोग सारा काम छोड़कर उसकी तलाश में लग गए। हजीरा में उसके मकान पर नजर रखी तो सतीश दिख गया। वहां से उसे दबोच लिया। उसे पकड़कर गोला का मंदिर थाने ले आए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.