scriptदीपावली तक बाजारों में बरसेगा 212 करोड़ का धन | 212 crore money will rain in the markets till Diwali | Patrika News

दीपावली तक बाजारों में बरसेगा 212 करोड़ का धन

locationग्वालियरPublished: Oct 24, 2021 04:31:51 pm

Submitted by:

Narendra Kuiya

– नवरात्र और दशहरे के बाद अब करवा चौथ, दो दिन पुष्य नक्षत्र, धनतेरस और दीपावली के बाजार से कारोबारियों को जुड़ी हैं खास उम्मीदें- कोरोना संक्रमण काल ने पिछले साल बिगाड़ दिया था बाजार

दीपावली तक बाजारों में बरसेगा 212 करोड़ का धन

दीपावली तक बाजारों में बरसेगा 212 करोड़ का धन

ग्वालियर. पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण की मार झेल रहे कारोबारियों के लिए दीपोत्सव का पर्व दीपावली खुशियां लेकर आया है। इस साल श्राद्धपक्ष में भी लोगों ने खरीदारी की थी। इसके बाद शारदीय नवरात्र और दशहरा भी व्यापारियों की उम्मीदों पर खरा उतरा था। अब आने वाले 13 दिनों में करवा चौथ, दो दिन पुष्य नक्षत्र (28 व 29 अक्टूबर), धनतेरस और उसके बाद दीपावली के पर्व से भी व्यापारियों को खासी उम्मीदें हैं। कारोबारियों का मानना है कि इस दौरान सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट, किराना, कपड़ा, ऑटोमोबाइल आदि जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर में करीब 212 करोड़ का कारोबार होना चाहिए। आने वाले दिनों में खरीदारी के लिए कारोबारियों ने खास तैयारियां भी की हैं। इसके साथ ही सभी सेक्टरों में माल का भरपूर स्टॉक किया गया है।
अभी से हो रही बुकिंग
दीपावली तक पडऩे जा रहे पुष्य नक्षत्र और धनतेरस पर खरीदारी के लिए अभी से लोगों ने बुकिंग करना भी शुरू कर दिया है। वहीं कंपनियां भी त्योहारी सीजन की खरीदारी के लिए कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती हैं। खरीदारों को आकर्षित करने के लिए बाजार के सभी सेक्टरों में कई तरह के ऑफर्स और आकर्षक स्कीम दी जा रही हैं।
पुष्य नक्षत्र और धनतेरस पर होगी सबसे अधिक खरीदारी
दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र और धनतेरस को खरीदारी के लिए काफी शुभ दिन माना जाता है। यही कारण है कि दो दिन पुष्य नक्षत्र और फिर धनतेरस पर ऑटोमोबाइल, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की जमकर बिक्री होगी। ग्राहकों ने अभी से बाजारों में अपनी आमद दर्ज करना शुरू कर दिया है।
कपड़ा : नजरबाग मार्केट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश बंसल और गांधी मार्केट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष गिरधारीलाल चावला ने बताया कि कपड़ा बाजार इस बार अच्छा चलना चाहिए। पिछले दो साल से ये बाजार पिटा पड़ा था। वैसे पिछले कुछ दिनों में बाजार ने सकारात्मक रुख दिखाया है, आगे इसमें कम से कम 10 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। शहर में छोटी-बड़ी एक हजार से अधिक कपड़े की दुकानें होंगी, फिलहाल कपड़े में शॉर्टेज भी बनी हुई है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल : इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी नवीन माहेश्वरी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में पुष्य नक्षत्र और धनतेरस के लिए अभी से एलइडी, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव की बुकिंग हो रही है। भीड़ अधिक होने के डर से लोग पहले से बुकिंग करा रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि दीपावली तक शहर में इलेक्ट्रॉनिक्स का करीब 30 करोड़ से अधिक का कारोबार हो जाएगा। वहीं ग्वालियर मोबाइल ऐसोसिएशन के सचिव राजेश गोयल ने बताया कि दीपावली तक बाजार से खासी उम्मीदें हैं, ऑनलाइन बाजार को छोडकऱ लोग ऑफलाइन की ओर आने लगे हैं।
रियल एस्टेट : रियल एस्टेट का बाजार भी इस बार चरम पर है। शहर में कई यूनिट तैयार हैं और त्योहारी सीजन में आमजन इनकी खरीदारी करेंगे। के्रडाई अध्यक्ष अतुल अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कम होने के बाद लोगों ने प्रॉपर्टी खरीदने में रुचि दिखाई है। नवरात्र और दशहरे पर बाजार ठीक रहा था। अब दीपावली तक करीब 300 यूनिट की बिक्री होना चाहिए और इस सेक्टर में कम से कम 100 करोड़ का बिजनेस होना चाहिए।
सराफा : दीप पर्व पर दोनों कीमती धातु सोना और चांदी खरीदने की परंपरा हमेशा से रही है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से इनमें तेजी बन रही है, फिर भी सराफा कारोबारियों को बाजार में उछाल आने की पूरी उम्मीद है। सोना-चांदी व्यवसाय संघ लश्कर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन ने बताया कि कोविड-19 के कारण पिछले साल धनतेरस पर बाजार 12 बजे ही बंद हो गया था, पर अब खासी उम्मीदें हैं। दीपावली पर्व तक करीब 3 करोड़ 25 लाख की 500 किलो चांदी 5 से 7 करोड़ का 10 किलो सोना बिकना चाहिए।
ऑटोमोबाइल : ऑटोमोबाइल कारोबारी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र के बाद दशहरे पर बाजार उम्मीद के मुताबिक ठीक ही रहा था। चिप की दिक्कत के कारण फोर व्हीलर सेक्टर में उतनी गाडिय़ां नहीं मिल पा रही हैं, जितनी चाहिए। फिर भी दीपावली तक फोर व्हीलर की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए करीब 25 करोड़ रुपए के 250 से 300 फोर व्हीलर और करीब साढ़े छह करोड़ के एक हजार टू व्हीलर की बिक्री होना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो