scriptमरीजों के 300 अटेंडरों को रोजाना कराते हैं भोजन | 300 attendants of patients provide food daily | Patrika News

मरीजों के 300 अटेंडरों को रोजाना कराते हैं भोजन

locationग्वालियरPublished: Dec 27, 2019 08:14:51 pm

इंसान में सेवाभाव होना बहुत जरूरी है। वह इसे किसी भी रूप में पूरा कर सकता है। जेएएच परिसर आश्रय भवन के पास हर रोज मरीजों के अटेंडरों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराती है। रोजाना 300 लोगों को भोजन देने के साथ सुबह उन्हें चाय, नाश्ता और मरीजों के लिए खिचड़ी भी दी जाती है।

मरीजों के 300 अटेंडरों को रोजाना कराते हैं भोजन

मरीजों के 300 अटेंडरों को रोजाना कराते हैं भोजन

ग्वालियर. इंसान में सेवाभाव होना बहुत जरूरी है। वह इसे किसी भी रूप में पूरा कर सकता है। शहर के व्यापारियों की संस्था ग्वालियर सेवा भाव समिति करीब 55 व्यापारियों की संस्था है, जो जेएएच परिसर आश्रय भवन के पास हर रोज मरीजों के अटेंडरों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराती है। रोजाना 300 लोगों को भोजन देने के साथ सुबह उन्हें चाय, नाश्ता और मरीजों के लिए खिचड़ी भी दी जाती है।
संस्था के सुरेश चंद्र बिंदल ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व छत्री मंडी स्थित हनुमान मंदिर से भोजन वितरण शुरू किया था। उसके बाद इसे जेएएच परिसर में शुरू किया गया। इसके लिए तत्कालीन संभागायुक्त केके खरे ने हमें जगह, पानी, बिजली आदि की व्यवस्था कराई। अलग-अलग बाजारों के व्यापारी हर महीने इसके लिए दान देते हैं। यहां हर रोज सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक भोजन वितरण का काम किया जाता है। इसमें दाल-चावल, रोटी, सब्जी वितरित की जाती है। मंगलवार और शनिवार को हलुआ भी बांटा जाता है। त्योहार के दिनों में विशेष भोजन तैयार किया जाता है।
नि:शुल्क कंबल भी उपलब्ध कराते हैं
समिति की ओर से अटेंडरों को नि:शुल्क कंबल वितरण करना शुरू किया गया है। ठंड के दिनों में तीन साल पहले शुरू किया कंबल वितरण का काम सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और शाम 6 से 8 बजे तक रहता है। जिसे कंबल की जरूरत होती है, उससे 200 रुपए जमा करवाए जाते हैं, कंबल वापस करने पर उसे रुपए वापस दे दिए जाते हैं। साथ ही समिति ने दो साल में अस्पताल में 10 वाटर कूलर भी लगवाए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो