scriptअवॉर्ड नाईट में सेवा कार्य के लिए 32 क्लब्स को मिला सम्मान | 32 clubs got honor for service work in award night | Patrika News

अवॉर्ड नाईट में सेवा कार्य के लिए 32 क्लब्स को मिला सम्मान

locationग्वालियरPublished: Oct 18, 2021 10:16:37 am

Submitted by:

Mahesh Gupta

महाआर्यमन ने कहा- पर्यटन बढ़ाने की दिशा में काम करें लायंस मेंबर्स

अवॉर्ड नाईट में सेवा कार्य के लिए 32 क्लब्स को मिला सम्मान

अवॉर्ड नाईट में सेवा कार्य के लिए 32 क्लब्स को मिला सम्मान

ग्वालियर.
लायंस क्लब ऑफ इंटरनेशनल के सेवा सप्ताह ‘कल्याणम’ की अवॉर्ड सेरेमनी साईं सरोवर में हुई। कार्यक्रम में सर्विस वीक में सेवा कार्य करने के लिए 32 क्लबों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महाआर्यमन सिंधिया एवं विशिष्ट अतिथि एसपी अमित सांघी एवं सेंट्रल जेल सुप्रिटेंडेंट मनोज साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाआर्यमन ने कहा कि शहर में कई पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरोहर हैं। जिन्हें हमें अन्य देशों एवं राज्यों के लोगों सामने प्रस्तुत करना चाहिए। इससे हमारा पर्यटन बढ़ेगा। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुनील गोयल ने सर्विस वीक में सेवा कार्य करने वाले सभी क्लबों की प्रशंसा की व उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता सर्विस वीक को-ऑर्डिनेटर दीपक पमनानी ने की।
डांस ग्रुप ने मोहा मन
इस अवसर पर वीडीजी रोशन सेठी, ओपी गग्गर, पास्ट गवर्नर नितिन मांगलिक उपस्थित रहे। सर्विस वीक अवार्ड नाइट को-ऑर्डिनेटर राजेश बनवारी एवं जुबेर रहमान रहे, जिन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इस दौरान डांस ग्रुप ने ऑडियंस का मनोरंजन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो