script

4 पात्रों ने 70 मिनट में दिखाया दानवीर कर्ण का जीवन संघर्ष

locationग्वालियरPublished: Oct 19, 2019 11:41:38 pm

Submitted by:

Harish kushwah

वन बंधु परिषद की ओर से नाटक ‘सूर्यपुत्र’ का मंचन किया गया। इस अवसर पर महज 4 पात्रों ने 70 मिनट में दानवीर कर्ण के संघर्ष को दिखाया।

4 पात्रों ने 70 मिनट में दिखाया दानवीर कर्ण का जीवन संघर्ष

4 पात्रों ने 70 मिनट में दिखाया दानवीर कर्ण का जीवन संघर्ष

ग्वालियर. वन बंधु परिषद की ओर से नाटक ‘सूर्यपुत्र’ का मंचन किया गया। इस अवसर पर महज 4 पात्रों ने 70 मिनट में दानवीर कर्ण के संघर्ष को दिखाया। यह नाटक ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ के जीवन आधारित नाटक था, जिसे काफी तिरस्कार का सामना करना पड़ता है, लेकिन उसका साथ दुर्योधन देता है और दुर्योधन के साथ रहकर कर्ण गलत रास्ते पर चलने लगता है। लेकिन अधर्म के रास्ते में चलते हुए उसका अंत हो जाता है। इस नाटक के निर्देशक होजाई गम्बा सिंह रहे। इसमें कर्ण की भूमिका होजाई गम्बासिंह ने, कृष्ण द्रोण भीष्म अर्जुन की भूमिका राघवेंद्र ने, अर्जुन दुर्योधन की भूमिका अमितेश शर्मा ने कुंती राधा की भूमिका साधना कुशवाह ने निभाई।
नई टीम ने ली शपथ

वनबंधु परिषद के पदारोहण समारोह में अध्यक्ष भरत झंवर ने अपनी नई टीम के साथ शपथ ली। इसमें मानसेवी सचिव शशिदत्त गगरानी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एसपी लोहिया बने। इस दौरान अध्यक्ष ने अपना विजन सभी के समक्ष रखा। इसके पूर्व अध्यक्ष आरपी अग्रवाल ने अपने कार्यों के बारे में बताया।

ट्रेंडिंग वीडियो