ग्वालियर

इस सरकारी दफ्तर से निकली 40 क्विंटल रद्दी, अधिकारियों ने देखा तो दंग रह गए

कलेक्टर कार्यालय का राजस्व अभिलेखागार अब तक 40 क्विंटल की रद्दी का वजन ढो रहा था।

ग्वालियरJan 06, 2018 / 04:36 pm

shyamendra parihar

ग्वालियर/मुरैना। कलेक्टर कार्यालय का राजस्व अभिलेखागार अब तक 40 क्विंटल की रद्दी का वजन ढो रहा था। इस वजह से अभिलेख खोजने में भी व्यावहारिक परेशानी आती थी। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने अभिलेखागार को कंप्यूटरीकृत कराया तो 40 क्विंटल रद्दी निकली। वहीं अब एक क्लिक पर राजस्व अभिलेख कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है।
 

मुखबिर की सूचना पर नैनो कार में की चैकिंग,अंदर जो दिखा उसे देख पुलिस रह गई सन्न

13 सितंबर 2017 से अभिलेख को कंप्यूटरीकृत करने का अभियान शुरू हुआ था। 21 कर्मचारी एवं कोटवारों के सहयोग से साढ़े तीन माह में अभिलेख व्यवस्थित किया जा सका है। बस्तों की पहचान के लिए तहसीलवार विभिन्न रंगों के बस्तों का प्रयोग किया गया है। बस्तों के ऊपर टेग लगाकर तहसील, मौजा, बंदोबस्त क्रमांक अंकित किया गया है। रिकॉर्ड रूप में जगह की कमी को देखते हुए लोहे के रैक का उपयोग किया गया है। बस्तों को सेल्फ नंबर के हिसाब से कंप्यूटराइज्ड किया गया है। कलेक्टर ने साढ़े तीन माह पूर्व अचानक रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया।
अधिकारी एसी बोगी के बाहर खड़े रहे स्वागत के लिए और ADRM उतरे जनरल कोच से, फिर हुआ वो जिसने उड़ाए होश

अव्यवस्थित और धूल से लथपथ बस्ते देखकर कलेक्टर ने रिकॉर्ड व्यवस्थित करने की मुहिम शुरू की। पक्षकारों को सुगमता से सेवा प्रदान करने लिए कंप्यूटराइजेशन कराया। मुख्य सचिव बसंतप्रताप सिंह भी इस प्रयास की सराहना कर चुके हैं। राजस्व अभिलेख के अपडेशन से निकली ४० क्विंटल रद्दी का नियमानुसार विक्रय कर सरकारी खजाने में जमा कराया गया है।
दो दिन तक पीएम मोदी बनेंगे MP के इस शहर के मेहमान, सुबह 6 बजे अफसरों संग करेंगे योगा, ये रहेंगे कार्यक्रम

प्रभारी मंत्री आज वितरित करेंगी प्रमाण-पत्र
किसानों को उनकी उपज का उपयुक्त मूल्य दिलाने के लिए शुरू की गई भावांतर योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को इसके प्रमाण-पत्र शनिवार को वितरित किए जाएंगे। दोपहर 12.30 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में मप्र शासन की नगरीय विकास एवं आवास तथा जिले की प्रभारी मंत्री माया सिंह मुख्य अतिथि होंगी। भावांतर योजना का लाभ जिले के ९७३ किसानों को मिला है।

Home / Gwalior / इस सरकारी दफ्तर से निकली 40 क्विंटल रद्दी, अधिकारियों ने देखा तो दंग रह गए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.