script

आजादी की सालगिरह पर सलाखों से रिहा होंगे 45 बंदी

locationग्वालियरPublished: Aug 11, 2022 01:41:24 am

Submitted by:

Puneet Shriwastav

12 का जुर्माना भरेगा सामाजिक क्लब

Social club will pay a fine of 12 prisoners
ग्वालियर। आजादी की 75 वीं सालगिरह पर प्रदेश् की जेलों से 251 बंदियों को आजादी मिलेगी। ग्वालियर की सेंट्रल जेल के भी 45 बंदी स्वतंत्रता दिवस पर जेल से रिहा किए जाएंगे। यह सभी बंदी आजीवन कारावास के सजायाफ्ता हैं और उनकी सजा पूरी होने में कुछ दिनों का समय बचा है।
इन बंदियों का जेल में चाल चलन और आचरण अच्छा रहा है। इसलिए जेल प्रशासन ने 33 बंदियों को रिहा करने का प्रस्ताव भोपाल जेल मुख्यालय को भेजा था। जेल हैडक्वार्टर ने उस पर मुहर लगा दी है।
इसके अलावा 12 और बंदियों को भी 15 अगस्त को रिहाई मिलेगी। जेल प्रशासन का कहना है यह 12 बंदी वह हैं जिनकी सजा तो पूरी हो चुकी है। लेकिन सजा के साथ कोर्ट ने उन पर जुर्माना भी लगाया था।
इन बंदियों के पास जुर्माना जमा करने का जरिया नहीं है। इसलिए उन्हें सजा पूरी होने के बावजूद जेल से आजादी नहीं मिली। इन बंदियों को करीब 70 हजार जुर्माना जमा करना है।
क्लब जमा कराएगा बंदियों का जुर्माना
जेल अधीक्षक विदित सिरवैया ने बताया सामाजिक क्लब ने बंदियों का जुर्माना जमा करने की हामी भरी है। इसलिए बंदियों की भी 15 अगस्त को रिहाई की जाएगी।
बुधवार को रिहा होने वाले बंदियों के नाम की सूची तैयार हो गई है। उनके परिजन को इससे अवगत कराया जाएगा। जिससे परिजन स्वतंत्रता दिवस के दिन बंदियों को घर ले जाने के लिए जेल पर आ सकें।
सुबह होगी रिहाई
बंदियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन कारागार में झंडा वंदन कार्यक्रम के बाद जेल से रिहा किया जाएगा।इससे पहले बंदी सलाखों में बंद अपने साथियों से मेल मुलाकात करेंगे और जेल अधिकारियों से विदा लेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो