script51 feet high effigy in Dussehra ground, Ravana will rotate 360 degrees | दशहरा मैदान में ५१ फीट ऊंचा पुतला, किला मैदान पर ३६० डिग्री घूमेगा रावण | Patrika News

दशहरा मैदान में ५१ फीट ऊंचा पुतला, किला मैदान पर ३६० डिग्री घूमेगा रावण

locationग्वालियरPublished: Oct 22, 2023 12:47:36 am

Submitted by:

rishi jaiswal

धार शहर में दो स्थानों पर २४ अक्टूबर को किया जाएगा रावण दहन, होगी आतिशबाजी

दशहरा मैदान में ५१ फीट ऊंचा पुतला, किला मैदान पर ३६० डिग्री घूमेगा रावण
दशहरा मैदान में ५१ फीट ऊंचा पुतला, किला मैदान पर ३६० डिग्री घूमेगा रावण
धार. शहर के 24 अक्टूबर को दो स्थानों में रावण दहन किया जाएगा। दशहरा मैदान में नगर पालिका रावण दहन करेंगी तो दूसरी ओर नौगांव स्थित किला मैदान में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति नौगांव द्वारा रावण दहन किया जाएगा। दशहरा मैदान व नौगांव में रावण के पुतले बनाने का कार्य इन दिनों जोरों पर चल रहा है। दशहर मैदान में दहन स्थल पर जंगली गाजर घास की कङ्क्षटग का कार्य नगर पालिका कर रही है। इधर नौगांव स्थित किले मैदान में रावण के पुतले का विधिवत पूजन करके पुतला निर्माण कार्य किया गया है। मैदान को दुरूस्त करने की प्रक्रिया चल रही है।
आतिशबाजी रहेगी आकर्षण का केंद्र
स्थान-दशहरा मैदान
कौन बना रहा है-नगर पालिका
कितने फीट- ५१ फीट
नगर पालिका से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 5१ फीट रावण का दहन करेंगी। रावण बनाने का कार्य महेंद्र राठौर द्वारा किया जा रहा है। दहन के पूर्व मैदान में आतिशबाजी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। यहां पर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा राम, लक्ष्मण, हनुमान की झांकी का जुलूस भी मैदान पर आएगा और शाम 7 बजे रावण दहन किया जाएगा।
वानर सेना भी आएगी
स्थान- नौगांव किला मैदान
कौन बना रहा है-सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति नौगांव
कितने फीट-५१ फीट
समिति के प्रवक्ता अजय डॉ मनोहरङ्क्षसह ठाकुर ने बताया किला मैदान में राऊ के कलाकार द्वारा रावण का पुतला बनाया जा रहा है। इस बार रावण 360 डिग्री तक घुमेंगे। इसके साथ आतिशबाजी भी रहेगी। कार्यक्रम संयोजक भगतङ्क्षसह चौहान के मार्गदशन में किया जाएगा। इसके साथ ही रावण दहन के लिए राम, लक्ष्मण, हनुमान की वानर सेना आएगी। दहन को लेकर किला मैदान में तैयारियां की जा रही है। मैदान की साफ-सफाई व गाजर-घास हटाई जा रही है।
विजयादशमी पर २४ अक्टूबर को निकलेगा पथ संचलन
धारञ्चपत्रिका. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर में 24 अक्टूबर विजयादशमी को निकलने वाले विशाल पथ संचलन को लेकर तैयारी अंतिम चरणों में है। संचलन में नगर के हजारों स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे। संचलन को लेकर संघ के अनेक प्रकार के विभाग अपना अपना दायित्व निर्वहन कर रहे हैं।
संचलन को लेकर धार नगर में बस्तियों मे स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर जाकर गणवेश व संचलन को लेकर संपर्क किया जा रहा हैं। वही संचलन को लेकर विभिन्न प्रकार की बैठक भी की जा रही है, जिसमें व्यवस्था को लेकर व्यवस्था टोली बैठक, बस्ती श: बैठक, संचलन टोली बैठक व विभिन्न बैठकों के माध्यम से संचलन की तैयारियां की जा रही है। वहीं स्वयंसेवकों ने लक्ष्य तय किया है कि प्रत्येक घर से एक स्वयंसेवक संचलन के लिए अपनी पूर्ण गणवेश पहनकर निकले।
अभ्यास के लले बस्ती संचलन निकले: नगर में निकलने वाले संचलन को लेकर स्वयंसेवकों ने बस्तियों में अभ्यास संचलन भी निकाले जा रहे हैं। इसमें संघ के घोष दल के साथ स्वयंसेवक किस प्रकार कदमताल करते हुए साथ चले, इन सभी बातों का अभ्यास भी किया जा रहा है।
शहर के इन प्रमुख मार्गों से निकलेगा संचलन
संघ ने संचलन का मार्ग तय कर लिया है। विजयादशमी के दिन निकलने वाला संचलन नगर के किला मैदान से प्रारंभ होकर उदाजीराव चौपाटी से टीवीएस तिराहा से मोहन टाकीज चौराहा पहुंचकर धानमंडी से पठ्ठा चौपाटी होते हुए नालछा दरवाजा से पौ-चोपाटी से राजबाडा से आनंद चौपाटी होते हुए हटवाड़ा से झंडा चौपाटी आकर पुन: किला मैदान पर समापन होगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.