ग्वालियर. हरिद्वार से गंगाजल भरकर लौट रहे ग्वालियर के सात कांवडि़यों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। जिससे छह कांवडिय़ों की मौत हो गई। वहीं एक घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के हाथरस में आगरा अलीगढ़ हाईवे पर शक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात को घटित हुआ। सभी कांवडि़ये ग्वालियर जिले के बहांगीखुर्द गांव के रहने वाले हैं। दुर्घटना के बाद ग्वालियर में सभी शव पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने विरोध में बड़ागांव हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतकों के परिजनों को दस- दस लाख रुपए दिए जाए। इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे। इस बीच बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल की भी ग्रामीणों ने नहीं सुनी। जाम अधिक बढ़ता देख विधायक ने मौके पर पहुंचकर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने हाईवे से सभी वाहनों को निकलने दिया।