script6 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में | 6 pairs tied into the knot | Patrika News

6 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

locationग्वालियरPublished: Dec 12, 2019 10:38:16 pm

Submitted by:

Narendra Kuiya

– मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत नगर निगम ने कराए 6 कन्याओं के विवाह

6 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

6 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

ग्वालियर. नगर निगम द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन फूलबाग बारादरी में किया गया। सम्मेलन में 6 कन्याओं के विवाह सम्पन्न कराए गए। मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति राकेश माहौर मौजूद थे।
इस अवसर पर सभापति राकेश माहौर ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत सभी वर्गों के लोग अपनी-अपनी कन्याओं का विवाह करा रहे है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पंहुचे इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। अतिथियों ने सभी नव विवाहित जोड़ों को सफल एवं सुखी दाम्पत्य का आर्शीवाद प्रदान किया तथा जोडों को उपहार प्रदान किए। विवाह सम्मेलन में शामिल प्रत्येक वर-वधु को कन्या के नाम 48 हजार रुपए बैंक खाते में एवं विवाह प्रमाणपत्र प्रत्येक जोड़े को प्रदान किए गए। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ.अतिबल सिंह यादव, पूर्वी अग्रवाल, विजय बरुआ आदि मौजूद थे।
इन कन्याओं का हुआ विवाह
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत मोहिनी पत्नी परवेश आहूजा, शिवानी कुशवाह पत्नी शिवम कुशवाह, तनु शाक्य पत्नी मोहन शाक्य, पूनम शाक्य पत्नी ख्यालीराम माहौर, निधि पत्नी अजय कुमार, शिक्षा चावड़ा पत्नी प्राण सिंह का विवाह सम्मेलन में हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो