scriptनदी में डूबी बस के 60 यात्रियों को बाहर निकालने वाले 8 ग्रामीणों को मिले विशेष प्रशस्ति पत्र | 65 officers and employees were rewarded | Patrika News

नदी में डूबी बस के 60 यात्रियों को बाहर निकालने वाले 8 ग्रामीणों को मिले विशेष प्रशस्ति पत्र

locationग्वालियरPublished: Jan 27, 2023 09:55:39 pm

Submitted by:

Dharmendra Trivedi

-खुद की जान जोखिम में डाल सवारियों को बचाने में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका-65 अधिकारी कर्मचारी हुए पुरस्कृत

नदी में डूबी बस के 60 यात्रियों को बाहर निकालने वाले 8 ग्रामीणों को मिले विशेष प्रशस्ति पत्र

नदी में डूबी बस के 60 यात्रियों को बाहर निकालने वाले 8 ग्रामीणों को मिले विशेष प्रशस्ति पत्र

श्योपुर। बीते वर्ष अक्टूबर में विजयपुर क्षेत्र के उपचा गांव के नाले में गिरी बस में डूब रहे 60 लोगों को बचाने में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह न करके लोगों की जान बचाई थी। इन साहसी ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
दरअसल, 8 अक्टूबर शाम 4.30 बजे उपचा गांव की पुलिया पर बस क्रमांक एमपी06 पी 0765 पर नाले में उतर गई थी। गहरे नाले में बस के डूबने की स्थिति देख आसपास मौजूद कोकसिंह कुशवाह, वीरसिंह कुशवाह, नरेश कुशवाह, भारत सिंह यादव, निरपाल यादव, बृजमोहन कुशवाह, संदीप राजपूत ने बस में फंसी सभी सवारियों को गहरे पानी से निकालने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर साहसपूर्ण कार्य किया था। इन सभी को सम्मानित करने के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह में बेहतर काम करने वाले 65 अन्य अधिकारी और कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए हैं।

इनको भी मिले पुरस्कार


-पुलिस के रक्षित निरीक्षक राघवेन्द्र भार्गव, उप निरीक्षण भारत सिंह गुर्जर, विकास सिंह सेंगर, महेन्द्र धाकड़, जैनेशपालपाल सिंह जादौन, दिनेश राजपूत, केपी जादौन, गोवर्धन भार्गव, प्रधान आरक्षक टिवंकल पवैया, अंसार खान, आरक्षक रामबृज गुर्जर,सचेन्द्र चौरसिया, होमगार्ड के प्लाटून कमांडर प्रमोद दंडोतिया, सैनिक बनवारीलाल को प्रशस्तिपत्र मिले हैं।

-एसडीएम लोकेन्द्र सरल, जनपद सीईओ अभिषेक त्रिवेदी को पेसा कानून की जागरूकता, प्रचार-प्रसार और फिल्म निर्माण में मार्गदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र मिला है।


-बीएमओ राजेन्द्र सिंह वर्मा, बीईओ एमपी भार्गव, सीएम फैलो एवं रिसर्च एसोसिएट विवेक मिश्रा, आईसीडीएस विजयपुर के राघवेन्द्र धाकड़, उप संचालक पशुपालन डॉ सुभाष दोहरे, ऑपरेटर अरुण शर्मा को प्रशस्ति पत्र मिला है।

-नायब तहसीलदार रेखा कुशवाह, आरआई दिव्यराज धाकड़, पटवारी साधना सिंह तोमर, विनोद जादौन,नागरिक आपूर्ति अधिकारी सुनील शर्मा को प्रशस्ति पत्र मिले हैं।


-जनपद के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सौरव सिंह राय, ऑपरेटर गोपाल कृष्ण मुदगल, अर्चना गौड़, सचिव रामकुमार शर्मा, जगमोहन गुर्जर, सुग्रीव जाटव, गिर्राज पालीवाल, भृत्य हेमंत राव, राजकुमार पाराशर, पीसीओ रामप्रसद नायक, एसीईओ आनंद ङ्क्षसह तोमर को प्रशस्ति पत्र मिले हैं।

-महिला बाल विकास सुपरवाइजर शानू कुर्रेशी, अरुणा जादौन, रजनी कुशवाह, सोनाली गुप्ता के अलावा सहायक वर्ग-3 गोविंद मुदगल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज शिवहरे, डेटा एनालिस्ट सपना शर्मा को प्रशस्ति पत्र मिले हैं।


-वन मंडल कूनो की वन क्षेत्रपाल दीप्ति अरोरा, वन रक्षक बृजेश शर्मा, बृजेश ओझा, सुनील पावन और वाहन चालक राजेश मांझी को प्रशस्ति पत्र मिला है।

वर्सन
-उपचा की पुलिया पर बस डूब रही थी, विजयपुर पुलिस को वहां तक पहुंचने में करीब आधा घंटे का समय लगा था। तब ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बस मेंं डूब रहे लोगों को निकालने मेंं महत्वपूर्ण निभाई थी, इसलिए इन सभी के साहस को ध्यान में रखकर प्रशस्ति पत्र दिए गए हैं।
आलोक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो