scriptAAP preparing mega rally and road show Madhya Pradesh elections 2023 | चुनावी शंखनाद की तैयारी में केजरीवाल : मध्य प्रदेश में महारैली और मेगा रोड शो की तैयारी में आप | Patrika News

चुनावी शंखनाद की तैयारी में केजरीवाल : मध्य प्रदेश में महारैली और मेगा रोड शो की तैयारी में आप

locationग्वालियरPublished: May 29, 2023 05:24:13 pm

Submitted by:

Faiz Mubarak

मिशन 2023 के लिए आम आदमी पार्टी 25 जून को ग्वालियर में महारैली और रोड शो करेंगे। CM केजरीवाल खुद करेंगे चुनावी शंखनाद।

News
चुनावी शंखनाद की तैयारी में केजरीवाल : मध्य प्रदेश में महारैली और मेगा रोड शो की तैयारी में आप

दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाकर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने वाली आम आदमी पार्टी की नजर अब मध्य प्रदेश पर है। इसी के चलते मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आम आदमी पार्टी ने महारैली और रोड शो की तैयारी शुरु कर दी है। पार्टी नेताओं मानें तो इसका आगाज मध्य प्रदेश के ग्वालियर से किया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद ग्वालियर में 25 जून को यहां से प्रदेशभर के लिए चुनावी शंखनाद करेंगे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.