आठ एसी मिले दान में
जेएएच में अभी क्लबों और अन्य जगहों से आठ एसी दान में मिले हैं। इनमें से चार एसी को न्यूरोसर्जरी और चार को बर्न यूनिट में लगाया जा रहा है। जिससे कुछ मरीजों को राहत मिल सकेगी। वहीं बर्न यूनिट में पिछले काफी समय से एसी की परेशानी बनी हुई है। जिससे मरीज परेशान हो रहे हैं।
75 एसी के टेंडर निकाले हैं : मेडिकल कॉलेज द्वारा 75 एसी के लिए टेंडर निकाले गए है। यह प्रक्रिया लगभग दो महीने में पूरी हो जाएगी।
डॉ. अमित निरंजन, प्रवक्ता मेडिकल कॉलेज
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद, मरीज लगा रहे चक्कर
जिला अस्पताल मुरार में इन दिनों अल्ट्रासाउंड बंद हो गए हैं। इसके चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट है। यह भी संविदा पर कार्यरत हैं, लेकिन वर्तमान में काम कर रहे डॉक्टर की तबियत खराब होने के चलते वह छुट्टी पर हैं, इससे यहां पर अल्ट्रासाउंड बंद कर दिए गए हैं। हालात यह हो गए हैं कि दिन भर में यहां पर 40 से ज्यादा मरीजों के अल्ट्रासाउंड होते हैं।
अब यह व्यवस्था बंद होने से मरीजों को जेएएच के अलावा सिविल अस्पताल हजीरा जाना पड़ रहा है, जबकि जिला अस्पताल में मुरार के साथ आसपास के इलाके से काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें कई मरीज गंभीर भी होते हैं। अगर समय रहते इन मरीजों को इलाज मिल जाए तो इन्हे इधर- उधर परेशान नहीं होना पड़ेगा।
सीएमएचओ को दी जानकारी
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की जानकारी सिविल सर्जन ने दो दिन पहले ही सीएमएचओ को देकर कहा कि सिविल अस्पताल में हो रही अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर को सप्ताह में तीन दिन यहां भी भेजकर मरीजों की जांच करा सकती है। ऐसे में मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की जानकारी सिविल सर्जन ने दो दिन पहले ही सीएमएचओ को देकर कहा कि सिविल अस्पताल में हो रही अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर को सप्ताह में तीन दिन यहां भी भेजकर मरीजों की जांच करा सकती है। ऐसे में मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
जानकारी दे दी है : जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद हो गया है। इसकी जानकारी सीएमएचओ को दी गई है।
डॉ. राजेश शर्मा, सिविल सर्जन