script

550 किमी पदयात्रा करके 19 जनवरी को ग्वालियर में मंगल प्रवेश करेंगे आचार्य प्रसन्न सागर महाराज

locationग्वालियरPublished: Jan 11, 2020 12:22:44 am

Submitted by:

Narendra Kuiya

– आचार्य की पदवी मिलने के बाद पहली बार ग्वालियर आएंगे प्रसन्न सागर महाराज

550 किमी पदयात्रा करके 19 जनवरी को ग्वालियर में मंगल प्रवेश करेंगे आचार्य प्रसन्न सागर महाराज

550 किमी पदयात्रा करके 19 जनवरी को ग्वालियर में मंगल प्रवेश करेंगे आचार्य प्रसन्न सागर महाराज

ग्वालियर. आचार्य पुष्पदंत सागर से मुनिश्री से आचार्य की पदवी प्राप्त करने के बाद प्रसन्न सागर महाराज पहली बार ग्वालियर में 19 जनवरी को पहुंच रहे हैं। उनके साथ मुनि पीयूष सागर भी आएंगे। इंदौर से 550 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए देवास, मक्सी, ब्यावर, गुना, शिवपुरी से जैन सिद्धक्षेत्र सोनागिर की यात्रा करते हुए मंगल प्रवेश करेंगे। शुक्रवार को सिंकदर कम्पू स्थित शांतिनाथ जैन मंदिर में दिगंबर जैन युवा जागरण मंच की बैठक हुई, जिसमें सभी युवाओं को आचार्य के पद मंगल विहार कराए गए।
गाजेबाजे के साथ होगा मंगल प्रवेश
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्य प्रसन्न सागर एवं पीयूष सागर का मंगल प्रवेश नया बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर से सुबह 7.30 बजे से गाजेबाजे के साथ होगा। मंगल प्रवेश शोभायात्रा नया बाजार से शुरू होकर हुजरात रोड, दौलतगंज, पारखजी का बाड़ा, सराफा बाजार, महाराज बाड़ा, मोर बाजार, दाना ओली, से नई सडक़ होते हुए कार्यक्रम स्थल चंपाबाग बगीची पहुंचेगी।
21 जनवरी को जनमंगल महायज्ञ एवं 23 को निर्वाण महोत्सव मनाएंगे
21 जनवरी को सुबह 8.30 बजे से परिवार, समृद्धि, गृह मैत्री व्यापार उन्नति के लिए आचार्य प्रसन्न सागर के सानिध्य में पहली बार अंतर्मना जनमंगल महायज्ञ महोत्सव आयोजित किया जाऐगा। 23 जनवरी को सुबह 9 बजे से प्रथम तीर्थंकार भगवान आदिनाथ के मोक्षकल्याण पर निर्वाण लाडू चढाया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो