scriptउपचार कराने के बजाए फरार होना ज्यादा अच्छा लगा! | captive ran from SMS hospital | Patrika News

उपचार कराने के बजाए फरार होना ज्यादा अच्छा लगा!

locationग्वालियरPublished: Aug 08, 2016 05:01:00 pm

Submitted by:

Ajay Sharma

उसे पीलिया रोग था। परेशान हो रहा था। जेल प्रशासन ने उपचार के लिए उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करा दिया। पर वो था कि उपचार के बजाए उसे गिरफ्त से छूटना ज्यादा अच्छा लगा। सोमवार को अलवर जिला निवासी रामकृपाल चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया

captive ran from SMS hospital

captive ran from SMS hospital

जयपुर. उसे पीलिया रोग था। परेशान हो रहा था। जेल प्रशासन ने उपचार के लिए उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करा दिया। पर वो था कि उपचार के बजाए उसे गिरफ्त से छूटना ज्यादा अच्छा लगा। सोमवार को अलवर जिला निवासी रामकृपाल चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया।
इतनी की चोरियां की जानकार रह जाएेंगे दंग

रामकृपाल शातिर चोर था। उसकी दहशत थी। आधा दर्जन से अधिक चोरी के मामले दर्ज है। एक मामले में वह सेंट्रल जेल में बंद था। पुलिस का कहना था कि 5 अगस्त को पीलिया होने पर उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर वह आज अलसुबह भाग निकला। घटना के सम्बंध में मोतीडूंगरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो