ग्वालियरPublished: Oct 13, 2022 01:34:30 pm
Ashtha Awasthi
मीडिएशन के बाद पति के साथ ससुराल गई पत्नी...
ग्वालियर। करवा चौथ से एक दिन पहले पति-पत्नी के बीच आपसी सुलह हो गई। 8 साल से विवाद के कारण अलग रहे पति-पत्नी के बीच मीडिएशन के माध्यम से साथ रहने को राजी हो गई। काउंसलिंग में पत्नी ने बताया कि वह भले ही 8 साल से अलग रह रही है, लेकिन हर साल पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। गुरुवार को करवा चौथ है और पति ने उसको साथ रहने के लिए ससुराल चलने का प्रस्ताव दिया तो वह मान गई। मीडिएटर हरीश दीवान और कुटुंब कोर्ट की काउंसलर बबीता दीवान के प्रयासों से एक परिवार टूटने से बच गया।