दो साल बाद खस्ताहाल सडक़े बनना शुरु
ग्वालियरPublished: Jul 23, 2023 07:37:03 pm
दीनदयाल गेट से सिंधिया स्टैचू और खेल मैदान तक बनेगी सडक़


दो साल बाद खस्ताहाल सडक़े बनना शुरु
ग्वालियर. शहर की खस्ताहाल सडक़े बनना अब शुरू हो गई है। इससे लोगों को आने वाले समय में कुछ राहत मिलेगी। शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी दीनदयाल नगर में सबसे खराब सडक़ों पर अब काम शुरु हुआ है। इसमें महाराजा कॉम्पलेक्स से खेल मैदान तक का काम शुरु हो गया है। इसी रास्ते मेंकाफी परेशानी भरा सफर था। यह रोड़ लगभग दो साल से काफी खराब हो चुकी थी। जिससे लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया था। क्षेत्र के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की। लेकिन सडक़ अब बनना शुरू हुई है। सडक़ के बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। दीनदयाल नगर की इन खराब सडक़ों को लेकर पत्रिका ने कई सडक़ें प्रकाशित की थी। उसी के बाद अब काम शुरू हो पाया है।
सडक़ के किनारे होगी नाली
शहर की कई सडक़े नाली न बनने से खराब हो जाती है। लेकिन इस डामर वाली सडक़ के किनारे नाली बनाई जा रही है। जिससे सडक़ लंबे समय तक चल सके। यहां पर कई सडक़े नालह न होने की वजह से खराब हो चुकी है।
इनका कहना है
दीनदयाल नगर में कई सडक़े बनना शुरु हो गई है। अभी महाराजा कॉम्पलेक्स से खेल मैदान तक की सडक़ का काम शुरु हुआ है। इन सडक़ों के किनारे नालियां भी होगी।
आशीष राजपूत, वार्ड ऑफीसर