scriptचंबल संभाग में 24 घंटे में गरज के साथ बारिश की चेतावनी | Alert For Heavy Rain In Gwalior at 24 hours | Patrika News

चंबल संभाग में 24 घंटे में गरज के साथ बारिश की चेतावनी

locationग्वालियरPublished: Jul 10, 2019 06:12:29 pm

Submitted by:

monu sahu

चंबल संभाग में 24 घंटे में गरज के साथ बारिश की चेतावनी

rain

चंबल संभाग में 24 घंटे में गरज के साथ बारिश की चेतावनी

ग्वालियर। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मंगलवार को सुबह से ही बारिश की झड़ी लग गई जो दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रही। हालांकि बुधवार शाम पांच बजे मौसम ठंडा तो रहा लेकिन बारिश नहीं हुई। लेकिन मंगलवार को हुई तेज बारिश जहां खुशी लेकर आई तो वहीं उसने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी। बारिश के कारण गली-मोहल्लों व सडक़ों पर पानी भर गया। कई कॉलोनियों में तो निकलने के लिए रास्ता भी दिखाई नहीं दे रहा था। जलभराव के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं शाम को एक बार फिर से उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें : सोना-चांदी खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, कहीं आप तो नहीं हो रहे ठगी के शिकार

हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में गरज, चमक के साथ तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार की सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 11.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं कुल बारिश 265.5 एमएम हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें : Breaking : दिनदहाड़े प्रॉपर्टी कारोबारी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही मौत

पानी भरने से लोग होते रहे परेशान
गोल पहाडिय़ा, वसंत विहार, मरीमाता के सामने, पड़ाव पुल के पास, डीबी मॉल, बस स्टैंड तिराहा, गोला का मंदिर, नदी गेट, उरवाई नाका, शिन्दे की छावनी, लक्ष्मीबाई समाधि के सामने, थाटीपुर, मुरार नदी के आसपास के कई क्षेत्रों में पानी भर जाने से लोग परेशान रहे।
इसे भी पढ़ें : दोस्त के लिए गंवाया हाथ, दो साल बाद बीजिंग जीतकर लाया गोल्ड

पड़ाव पुल के पास लगा जाम
पड़ाव पुल पेट्रोल पंप के सामने गड्डों में पानी भरने से यहां सडक़ ही गायब हो गई। लोग पानी से बचने के लिए यहां से धीरे-धीरे निकले जिससे वहां जाम लग गया।
इसे भी पढ़ें : महंगाई कम होने से लेकर टैक्स स्लैब तक में बदलाव, पढ़ें बजट को लेकर क्या है शहरवासियों की उम्मीद

दिन का तापमान 3.8 डिग्री गिरा
मंगलवार दिन का तापमान में 3.8 डिग्री की गिरा। सोमवार को जहां दिन का तापमान 34.0 डिग्री था। वहीं मंगलवार को यह कम होकर 30.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं बुधवार को दिन का तापमान 33.0 डिग्री पर रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो