scriptचंबल संभाग में बारिश की चेतावनी, आंधी के साथ मूसलाधार बारिश, तीन घंटे में 25.2 एमएम दर्ज | alert heavy rain in gwalior at madhya pradesh monsoon updates | Patrika News

चंबल संभाग में बारिश की चेतावनी, आंधी के साथ मूसलाधार बारिश, तीन घंटे में 25.2 एमएम दर्ज

locationग्वालियरPublished: Jul 03, 2019 01:02:58 pm

Submitted by:

monu sahu

दोपहर बाद बदला मौसम: इस सीजन में अभी तक 145.4 एमएम हो चुकी है बारिश

heavy rain  in gwalior

चंबल संभाग में बारिश की चेतावनी, आंधी के साथ मूसलाधार बारिश, तीन घंटे में 25.2 एमएम दर्ज

ग्वालियर। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद अब ग्वालियर चंबल संभाग में भारी बारिश की उम्मीद बनी हुई है। जबकि बाकी जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है। इधर,ग्वालियर,डबरा और दतिया में मंगलवार की शाम को तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई है। शहर के कई इलाकों में पेड़ और होर्डिंग्स उखडऩे की भी सूचना मिली। इसके साथ ही अब मध्यप्रदेश में मानसून प्रभावी रूप से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अब तक 26 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इसे भी पढ़ें : VIDEO : झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत


सुबह से तेज गर्मी और उमस के बाद दोपहर में मौसम में आए बदलाव के चलते मंगलवार को शहर में झमाझम बारिश हुई। दोपहर 2.30 बजे के बाद बदले मौसम के चलते देर रात तक बारिश होती ही रही। प्री- मानसून की बारिश में जुलाई महीने में मंगलवार को अच्छी झमाझम बारिश से शहर के लोगों को काफी राहत मिली। शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे के बीच अच्छी बारिश हुई। इसके चलते तीन घंटे में ही शाम को 25.2 एमएम दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.9 और न्यूनतम 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बुधवार सुबह से ही मौसम ठंडा रहा।
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : तीन साल के मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

सुबह 5.30 बजे 29.8 तो शाम को 27.4 डिग्री पर
दिन में भयंकर गर्मी और उमस के बाद दोपहर बाद हुई बारिश के चलते पारा भी शाम तक कम हो गया। गर्मी के चलते सुबह 5.30 बजे तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया । वहीं शाम को बारिश होने के चलते शाम 5.30 बजे 27.4 डिग्री पर पारा पहुंच गया। इससे पहले सुबह 8.30 बजे तापमान 31.6 डिग्री,सुबह 11.30 बजे 37.4 और दोपहर 2.30 बजे 36.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें : अधिकारी और पार्षद नहीं सुनते लोगों की समस्या, सडक़ों पर उतरे वार्डवासी


बीस जून के बाद आज अच्छी बारिश
इस सीजन में जून महीने में भी कुछ दिनों अच्छी बारिश हुई है। जिसमें 20 जून को 63.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। वहीं मंगलवार को भी 33.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। प्री- मानसूम में ऐसी बारिश होने से ही लोगों को काफी राहत मिल गई है।
इसे भी पढ़ें : मां से बोला जल्द आऊंगा, दो दिन बाद आई बेटे की मौत की खबर

heavy rain
आज भी बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौैकसे ने बताया कि झारखंड और उड़ीसा में सिस्टम के बनने से यहां भी कुछ बारिश की संभावना बन रही है। बुधवार को भी चंबल संभाग में बारिश की संभावना है।
इसे भी पढ़ें : परिजनों को सोता छोड़ युवती ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, बॉडी के हो गए टुकड़े-टुकड़े

कई क्षेत्रों में भरा पानी
बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में पानी भर गया। जिसके चलते नौगजा रोड, शिंदे की छावनी, लक्ष्मीबाई समाधि के सामने, स्टेशन रोड आदि क्षेत्रों में पानी भर गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो