scriptहमेशा पॉजिटिव सोचें और लक्ष्य बड़ा रखें | Always think positive and keep the goal big | Patrika News

हमेशा पॉजिटिव सोचें और लक्ष्य बड़ा रखें

locationग्वालियरPublished: Aug 07, 2019 08:08:45 pm

Submitted by:

Harish kushwah

आगे बढ़ने के लिए हमेशा पॉजिटिव सोचें। निगेटिव थिंकिंग दिमाग में न आने दें। अच्छी चीजों को एक्सेप्ट करें और बुराई से दूर रहें। आपका फोकस अपने लक्ष्य की ओर होना चाहिए।

felicitation ceremony

felicitation ceremony

ग्वालियर. आगे बढ़ने के लिए हमेशा पॉजिटिव सोचें। निगेटिव थिंकिंग दिमाग में न आने दें। अच्छी चीजों को एक्सेप्ट करें और बुराई से दूर रहें। आपका फोकस अपने लक्ष्य की ओर होना चाहिए। और गोल भी हमेशा बड़ा रखें। यह बात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि राहुल गोयल ने सम्मान समारोह के दौरान कही। यह कार्यक्रम शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार में मंगलवार को आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्रांत कॉलेज की जशी कौर, रोहित गुप्ता एवं पूर्व प्राचार्य अशोक त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पांडेय ने की।
76 छात्राओं को मिला मंच

कार्यक्रम में बोर्ड में 75 परसेंट से अधिक अंक लाने वाली कुल 76 छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। काय्रक्रम में आईए जैदी, कीर्ति पंत, ममता अग्रवाल, अनिल मांडिल, अरविंद खरे, वंदना दामिनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्मृति शर्मा एवं अरविंद खरे ने किया एवं आभार कीर्ति पंत ने व्यक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो