scriptअप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू होंगे अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन | Amarnath Yatra registrations will start from the first week of April | Patrika News

अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू होंगे अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन

locationग्वालियरPublished: Mar 21, 2021 12:06:40 pm

Submitted by:

Narendra Kuiya

– शहर की नया बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में होंगे रजिस्ट्रेशन, यात्रा से पहले देनी पड़ेगी कोविड-19 टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट- इस बार 28 जून से 22 अगस्त तक 56 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा

अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू होंगे अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन

अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू होंगे अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन

ग्वालियर. बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा इस साल 28 जून से प्रारंभ होकर 22 अगस्त तक चलने वाली है। यानी इस बार की यात्रा 56 दिन की होगी। गत वर्ष कोरोना के कारण यात्रा नहीं हुई थी, इसलिए इस साल यात्रियों में खासा उत्साह है। अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों के रजिस्ट्रेशन अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से नया बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में किए जाएंगे। 13 साल से कम और 70 साल से अधिक के लोग यात्रा नहीं कर सकेंगे। यात्रा के लिए इस बार यात्रियों को कोविड-19 टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट भी देनी पड़ सकती है।
अभी तय नहीं हुआ कोटा और रजिस्ट्रेशन फीस
गत वर्ष करीब साढ़े सात हजार यात्रियों का कोटा मिला था। इस बार यात्रियों का कोटा बढऩे की संभावना जताई जा रही है। वहीं रजिस्ट्रेशन फीस के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। वर्ष 2019 में यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस थी और ग्रुप में 150 रुपए थी। ग्रुप में इस बार 200 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस लगेगी।
ऑनलाइन भी हो सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इस बार अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी होने की संभावना है। गत वर्ष कोरोना के कारण यात्रा नहीं हुई थी, इसलिए इस बार लोगों में खासा उत्सा है। ग्रुप रजिस्ट्रेशन अमरनाथ श्राइन बोर्ड करेगा।
– संजय पांडे, संयोजक, बमबम भोले सेवादल, ग्वालियर
अभी नहीं आए फॉर्म
अमरनाथ यात्रा के लिए अप्रैल के प्रथम सप्ताह से फॉर्म बांटना शुरू किया जाएगा। अभी फॉर्म नहीं आए हैं। इस साल भी गत वर्ष जितने फॉर्म ही फार्म बांटे जाएंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
– रविकांत कुशवाह, वरिष्ठ प्रबंधक, पीएनबी नया बाजार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो