scriptगुस्से में बैंक मैनेजर पति की कार तोड़ी, फिर फांसी लगाई | Angry bank manager broke husband's car, then hanged | Patrika News

गुस्से में बैंक मैनेजर पति की कार तोड़ी, फिर फांसी लगाई

locationग्वालियरPublished: Jul 06, 2020 05:36:02 pm

बैंक मैनेजर की पत्नी ने देर रात सुसाइड कर लिया। आधी रात के बाद सिपाही पिता डयूटी से लौटे तो उन्हें बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। खुदकुशी का कारण सामने नहीं आया है। परिवार ने खुलासा जरूर किया है मृतका छोटी बातों पर…

fansi

गुस्से में बैंक मैनेजर पति की कार तोड़ी, फिर फांसी लगाई

ग्वालियर. बैंक मैनेजर की पत्नी ने देर रात सुसाइड कर लिया। आधी रात के बाद सिपाही पिता डयूटी से लौटे तो उन्हें बेटी का शव फंदे पर लटका मिला। खुदकुशी का कारण सामने नहीं आया है। परिवार ने खुलासा जरूर किया है मृतका छोटी बातों पर तुरंत आवेश में आती थी। गुस्से पर कंट्रोल करना उसके लिए मुश्किल होता था। इसी आवेश में रात को आत्मघाती कदम उठाया है।
गोला का मंदिर टीआइ हीरासिंह चौहान ने बताया समर्थ नगर में रहने वाले राजीव सिंह एसबीआइ की रीजनल ब्रांच में मैनेजर हैं। उनकी शादी आरक्षक जयबाबू सिंह भदौरिया की बेटी शिखा से हुई थी। राजीव का कुछ दिन पहले ही ब्यावरा से ग्वालियर तबादला हुआ है। शिखा गुस्सैल स्वभाव की थी। रात को उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उससे पहले शिखा ने आवेश में आकर हंगामा भी किया था। पति की कार का कांच भी तोड़ा था। शिखा के सुसाइड का पता जयबाबू सिंह को सबसे पहले पता चला। वह महाराजपुरा थाने में पदस्थ हैं। रात को 12 बजे के बाद ड्यूटी से लौटे थे। बेटी से मिलने उसके पास आए तो उन्हें वह फंदे पर लटकी मिली। उन्होंने पुलिस से कहा है कि बेटी गुस्सैल स्वभाव की थी। कई ऐसी बातों पर आक्रोश होती थी जिनका कोई मतलब नहीं होता। आशंका है कि किसी बात पर आवेश में आकर उसने खुदकुशी कर ली। पत्नी के सुसाइड के बारे में राजीव सिंह कुछ नहीं बता सके है।

हाथ की नस काटने की भी कोशिश
टीआइ चौहान के मुताबिक यह भी पता चला है कि शिखा ने फांसी से पहले हाथ की नस काटने की कोशिश की थी। वह किस बात पर गुस्सा हुई जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम कराकर शिखा के शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

नशे में मिला इलाज के दौरान मौत
उधर शिव कॉलोनी, गोला का मंदिर निवासी किशोरी चडार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक किशोरी नशे की हालत में पड़ा मिला था। उसे उठाकर जेएएच में भर्ती कराया था। 24 घंटे इलाज में रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया। आशंका है कि ज्यादा नशे की वजह से उसकी मौत हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो