scriptरात 12 बजते ही शिवालयों में गूंजा ऊं नम: शिवाय | As soon as 12 o'clock in the night, shouted in the pagoda: Shivaay | Patrika News

रात 12 बजते ही शिवालयों में गूंजा ऊं नम: शिवाय

locationग्वालियरPublished: Feb 20, 2020 11:41:35 pm

Submitted by:

Narendra Kuiya

– श्रद्धाभक्ति से शुक्रवार को मनेगी महाशिवरात्रि, शहर के शिवालयों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़- पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के अंतर्गत मंदिरों पर पॉलीथिन का नहीं होगा प्रयोग

रात 12 बजते ही शिवालयों में गूंजा ऊं नम: शिवाय

रात 12 बजते ही शिवालयों में गूंजा ऊं नम: शिवाय

ग्वालियर. भगवान त्रिपुरारी के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को आनंद, श्रद्धा और आराधना के साथ मनाया जाएगा। देवाधिदेव महादेव की भक्ति के इस महापर्व पर शहर के घर-घर सहित शिवालयों में भोले की बम गूंजेगी। महाशिवरात्रि पर्व को मनाने का उल्लास लोगों में इस कदर है कि शहर के शिवालयों में शिवजी के दर्शनों का सिलसिला रात १२ बजे से ही शुरू हो गया। शिवभक्तों की यह भीड़भाड़ अल सुबह तक मेले के रूप में तब्दील हो चुकी है और सब जबह शिव भक्ति की बयार बह रही है। वहीं पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत इस बार महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में पॉलीथिन पूरी तरह से बैन रहेगी।
इन मंदिरों पर रहेगी धूम
यूं तो महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के सभी शिव मंदिरों में ऊं नम: शिवाय की गूंज सुनाई देगी पर अचलेश्वर मंदिर, कोटेश्वर मंदिर, गुप्तेश्वर मंदिर, मारकंडेश्वर मंदिर, हजारेश्वर मंदिर आदि पर दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा।
ऐसे करें पूजन
महाशिवरात्रि पर उपवास कर शुद्ध अवस्था में शिव का जल से अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, पंचामृत से स्नान कराएं। तत्पश्चात जल से भगवान को नहलाएं। इसके बाद दुग्ध मिश्रित जलधारा से महाभिषेक कर वस्त्र, यज्ञोपवीत, भस्म, चंदन, अक्षत और अकौए के फूल, कनेर, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प भांग चढाएं।
गुप्तेश्वर मंदिर से निकलेगी शिव की बारात
शुक्रवार को गुप्तेश्वर मंदिर से शिव बारात (चल समारोह) निकाली जाएगी। महंत पं.रश्मिकांत शर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शिव बारात निकलेगी। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव बारात अचलेश्वर मंदिर पर संपन्न होगी। शुक्रवार को मंदिर पर रात्रि जागरण भी किया जाएगा, जिसमें चार पहर की पूजा होगी।
सनातन धर्म मंदिर में विष्णु पुराण कथा 24 से
श्री ऋषि सेवा समिति की ओर से 24 फरवरी से विष्णु पुराण की कथा सनातन धर्म मंदिर में आयोजित की जा रही है। इसमें राघव ऋषि कथा करेंगे। इसी दिन सुबह 9 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं आर्य समाज मंदिर मुरार की ओर से 21 फरवरी को सुबह 9 बजे से महाशिवरात्रि एवं स्वामी दयानंद का बौधश्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो