scriptअशोक को मिला कांग्रेस का टिकट, तीन मंत्रियों और दो विधायकों की सिफारिश नहीं आई काम | ashok singh congress candidate from gwalior loksabha seat | Patrika News

अशोक को मिला कांग्रेस का टिकट, तीन मंत्रियों और दो विधायकों की सिफारिश नहीं आई काम

locationग्वालियरPublished: Apr 14, 2019 10:45:32 am

Submitted by:

Gaurav Sen

अशोक को मिला कांग्रेस का टिकट, तीन मंत्रियों और दो विधायकों की सिफारिश नहीं आई काम

ashok singh congress candidate from gwalior loksabha seat

अशोक को मिला कांग्रेस का टिकट, तीन मंत्रियों और दो विधायकों की सिफारिश नहीं आई काम

ग्वालियर. ग्वालियर लोकसभा सीट के लिए प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को प्रत्याशी बनाए जाने के लिए शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी, प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों और दो विधायकों की सिफारिश कोई काम नहीं आईं। अंतत: इस सीट से तीन बार चुनाव हारे प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सिंह को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। हालांकि यहां से कांग्रेस के प्रबल दावेदारों के रूप में मोहन सिंह राठौर, सुनील शर्मा, देवेन्द्र तोमर जैसे कई नाम चर्चाओं में बने हुए थे।

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में अशोक सिंह की दावेदारी शुरू से मजबूत मानी जा रही थी। इस बीच इंदौर संसदीय क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नजदीकी व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और उनके समर्थकों द्वारा की जाने लगी थी। इसके जवाब में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने नजदीकियों से जयविलास पैलेस में चर्चा की, इसके कुछ देर बाद अचानक जिला कांग्रेस की आपात बैठक हुई, उसमें प्रियदर्शिनी राजे को ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने का एक प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव पर मुहर लगाने के लिए कांग्रेस ने राहुल गांधी के पास भेज दिया था। इसके बाद प्रियदर्शिनी राजे को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग कई संगठनों द्वारा की जाने लगी थी।

कांग्रेस की रणनीति
अशोक सिंह अभी तक ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं, इसलिए उनकी संसदीय क्षेत्र में पकड़ रही है। लेकिन आपसी गुटबाजी के चलते उनके समक्ष कांग्रेस को एकजुट करने की चुनौती रहेगी। देर से प्रत्याशी घोषित होने की वजह से कांग्रेस की भले ही धरातल पर नहीं उतरी हों, लेकिन अशोक सिंह ने अपनी तैयारियां जारी रखी थीं।

भाजपा की रणनीति
भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर की आरएसएस में अच्छी खासी पकड़ है, लेकिन उनको भी भाजपा की आपसी गुटबाजी का सामना फिलहाल तो करना पड़ रहा है। वर्तमान में महापौर होने के कारण शहर में उनकी पहचान तो है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में उन्हें अपनी पहचान बताने के लिए मेहनत करना पड़ सकती है, क्योंकि पार्टी का जोर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक रहेगा।

अशोक के नाम पर सिंधिया और दिग्विजय आमने-सामने
राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि अशोक सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ का नजदीकी माना जाता है। इस कारण अशोक सिंह का नाम प्रबल दावेदारों के रूप में चल रहा था, लेकिन यह नाम सिंधिया के समर्थकों को रास नहीं आ रहा था। इसी के चलते मोहन सिंह राठौर और सुनील शर्मा जैसे कई नाम चर्चाओं में आ गए थे। बाद में प्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई देवेन्द्र तोमर का नाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जुबान पर आ गया था। अशोक सिंह का नाम फायनल होने में हुए विलंब के लिए कांग्रेस की गुटबाजी काफी हद तक जिम्मेदार रही है।

ashok singh congress candidate from gwalior loksabha seat
अशोक सिंह को टिकट मिलने पर उनके समर्थक मिठाई बांटते हुए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो