scriptबड़ी खबर : अब ये होंगे अटल बिहारी वाजपेयी की करोड़ों रुपयों की संपत्ति के मालिक | atal bihari vajpayee property kay varish | Patrika News

बड़ी खबर : अब ये होंगे अटल बिहारी वाजपेयी की करोड़ों रुपयों की संपत्ति के मालिक

locationग्वालियरPublished: Sep 07, 2018 03:51:21 pm

Submitted by:

monu sahu

बड़ी खबर : अब ये होंगे अटल बिहारी वाजपेयी की करोड़ों रुपयों की संपत्ति के मालिक

atal bihari vajpayee

बड़ी खबर : अब ये होंगे अटल बिहारी वाजपेयी की करोड़ों रुपयों की संपत्ति के मालिक

ग्वालियर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में शाम 5 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया। शुक्रवार को वह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके निधन के बाद देश में 7 दिन का शोक रखा गया। साथ ही उनकी अस्थियों को देश की सभी नदियों में विसर्जन किया गया। इससे पहले अटल जी के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री मोदी सहित तमात बड़े दिग्गज नेताओं व विदेश के भी कई नेताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
यह भी पढ़ें

Breaking : इतने करोड़ के मालिक निकले अटल जी,गरमाई राजनीति

अटल जी के निधन के बाद अब देश में चर्चा इस बात की शुरू हो गई है कि अटल बिहारी वाजपेयी की संपत्ति का वारिस कौन होगा? सब अपने-अपने तरीके ये कयास लगा रहे हैं।कोई कह रहा है कि उनकी संपत्ति ट्रस्ट में जाएगी। क्योंकि उन्होंने कोई वसीयत बनाई ही नहीं थी। कोई कह रहा है कि उनकी संपत्ति को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दी जाए। ताकि देश में उनकी निशानी सदियों तक रहे। लेकिन यह सब कयासों के अलावा कुछ भी नहीं है तो आइए हम आपको भी बताते हैं कि आखिर उनकी संपत्ति के असली हकदार कौन होंगे?
यह भी पढ़ें

मुश्किल में भाजपा,इस बार राज्य में शुरू हुआ एसी एसटी एक्ट का भारी विरोध,हार सकती है ये बड़ी सीट

आखिर कितनी है अटल बिहारी वाजपेयी के पास संपत्ति
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शादी नहीं की थी,जब शादी नहीं की तो कोई संतान भी नहीं है। ऐसे में उनकी संपत्ति का मालिक कौन होगा अभी तय नहीं है। इससे पहले आपको बता दें कि पूर्व पीएम अटन बिहारी वाजपेयी दुनिया के सबसे ईमानदार राष्ट्राध्यक्षों में से एक रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Breaking : एससी-एसटी एक्ट : भाजपा के चार दिग्गज सवर्ण नेताओं का इस्तीफा,हिली मोदी सरकार



इसके बाद भी उनके पास आज भी 14 करोड़ से ज्यादा है संपत्ति है। एक रिपोर्ट के अनुसार उनके पास 2 मीलियन डॉलर की संपत्ति है। अगर इसकी गणना भारतीय रुपए में की जाए तो वो आज के समय के अनुसार 14.05 करोड़ रुपए बैठ रही है।
यह भी पढ़ें

Breaking : युवाओं ने रैली निकाल लगाए मुख्यमंत्री मुर्दाबाद नारे,प्रशासन में खलबली,See video

2004 के एफिडेविट के अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी के पास संपत्ति
2004 के लोकसभा चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भरे गए शपथ पत्र को नजीर रखें तो उस समय उनकी कुल चल संपत्ति 30,99,232.41 रुपए थी। वहीं अगर अचल संपत्ति की बात की जाए तो कुल अचल संपत्ति 28,00,000 रुपए बतार्इ थी। उनके मकानों की बात करें तो 2004 के उनके एफिडेविट के अनुसार उनके पास दो मकान थे। एक मकान दिल्ली में हैं। दूसरा मकान मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में हैं।
यह भी पढ़ें

सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भिड़ीं, एक दूसरे की लगाई जमकर धुनाई, देखें वीडियो

दिल्ली में उनका मकान र्इस्ट आॅफ कैलाश में एसएफएस अपार्टमेंट मल्टी स्टोरी में है। इस अपार्टमेंट का एरिया 150.32 स्क्वायर मीटर है। जिसकी कीमत 2004 में जिसकी कीमत 22,00,000 रुपए थी। मौजूदा समय में इस मकान की कीमत करोड़ों रुपयों होगी। वहीं ग्वालियर में उनका पुश्तैनी मकान हैं। उनके हिस्से में मकान का 1800 स्क्वायर फीट आया था। उस समय एफिडेविट के अनुसार उस हिस्से की कीमत 6,00,000 रुपए थी। मौजूदा समय में इसकी कीमत भी लाखों रुपए में पहुंच चुकी होगी।
atal bihari vajpayee
ये होंगे वारिस ?
आपको बता दें कि यह बात किसी से छिपी नहीं है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शादी नहीं की थी। लेकिन उन्होंने एक बच्ची को गोद ले लिया था। जिसकी उन्होंने परवरिश करने के साथ शादी की और तमाम जरुरतों का ख्याल रखा।
यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS: रेत माफिया ने डिप्टी रेंजर को कुचला, मौके पर हुई मौत बेखौफ रेत खनन वाले

वैसे उनकी वसीयत तो सामने नहीं आई है। लेकिन 2005 में संशोधित हिन्दू उत्तराधिकार कानून की बात करें तो उसके अनुसार उनकी संपत्ति उनकी दत्तक पुत्री नमिता और दामाद रंजन भट्टाचार्य को मिलने की उम्मीद है। इस नियम के अनुसार वो दोनों ही इस पूरी संपत्ति के मालिक होंगे। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर वास्तव में इस संपत्ति का असली अधिकारी कौन होगा?
atal bihari vajpayee
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो