scriptभगवान अचलनाथ ने श्रद्धालुओं संग खेली होली,जमकर झूमे शहरवासी | Baba Achalnath and people holi celebrate | Patrika News

भगवान अचलनाथ ने श्रद्धालुओं संग खेली होली,जमकर झूमे शहरवासी

locationग्वालियरPublished: Mar 26, 2019 04:15:36 pm

Submitted by:

monu sahu

भगवान अचलनाथ ने श्रद्धालुओं संग खेली होली,जमकर झूमे शहरवासी

Baba Achalnath

भगवान अचलनाथ ने श्रद्धालुओं संग खेली होली,जमकर झूमे शहरवासी

ग्वालियर। रंगपंचमी उत्सव सोमवार को शहर के मंदिरों में उत्साहपूर्वक मनाया गया। रंगपंचमी की सबसे अधिक धूम अचलेश्वर महादेव मंदिर, महलगांव स्थित करौली माता मंदिर, कसेरा ओली स्थित चतुर्भुज मंदिर पर रही। अचलेश्वर महादेव मंदिर से भगवान अचलनाथ का चल समारोह निकाला गया। भगवान अचलनाथ पालकी में विराजमान होकर निकले, जिन-जिन रास्तों से भगवान का डोला निकला उन रास्तों पर श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल उड़ाया और भगवान पर फूलों की वर्षा की। चल समारोह के लिए 21 क्विंटल फूलों की व्यवस्था की गई थी, जिनसे भक्तों ने भगवान अचलनाथ के साथ होली खेली।
अचलेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही रंगपंचमी की तैयारी शुरू हो गई थी, दोपहर में 12 बजे भगवान अचलनाथ का डोला सजाया गया, उसमें भगवान का स्वर्ण मुकुट विराजमान कराया गया। इसके बाद भगवान अचलेश्वर महादेव नगर में श्रद्धालुओं के साथ होली खेलने के लिए निकले। रास्तों पर हर-हर बम-बम, ओम नम: शिवाय का जयघोष होता रहा। चल समारोह में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर फाग गायकों की टोली चल रही थी, जो वृंदावन और बरसाने के होली के गीतों की मधुर संगीत के साथ प्रस्तुति दे रहे थे। इसके अलावा राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। चल समारोह में नगरवासियों पर गुलाल उड़ाकर श्रद्धा का भाव उड़ेला।
रास्तेभर हुआ स्वागत
भगवान अचलेश्वर महादेव की पालकी मंदिर से शुरू होकर सनातन धर्म मंदिर के पास पहुंची, यहां सनातन धर्म मंदिर के पदाधिकारियों ने स्वागत कर रंग गुलाल लगाया, इसके बाद चल समारोह इंदरगंज व्यापारी संघ, दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, राम मंदिर होते हुए वापस शाम साढ़े पांच बजे मंदिर पर पहुंचा। इन रास्तों पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शाम को मंदिर पर फाग गायन का आयोजन किया गया।
मेरी साड़ी पे रंग डार गयो…
सनातन धर्म मंदिर में रंगपंचमी के अवसर पर शाम को भगवताचार्य सतीश कौशिक की भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कौशिक ने होली के भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दी। उन्होंने मेरी साड़ी पे रंग डार गयो, देख छवि संवारी मैं तो भई बावरी, ना पकड़ो हाथ मनमोहन…..आदि भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या का सभी श्रद्धालुओं ने बहुत आनंद लिया एवं झूमकर नृत्य किया। कौशिक का स्वागत मंदिर के धर्म मंत्री रविंद्र चौबे ने माल्यार्पण कर किया। भजन संध्या के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर भगवान चक्रधर का श्वेत शंृगार किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कैलाश मित्तल, प्रधानमंत्री महेश नीखरा, राजेश गर्ग, ब्रजेश भुजंग आदि उपस्थित थे।

यहां भी हुए आयोजन
फ्रेंडस एसोसिएशन का होली मिलन समारोह घासमंडी स्थित भगवान मदन मोहन मंंदिर मुरार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप ङ्क्षसह तोमर उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष पारस जैन, मानसेवी सचिव प्रवीण अग्रवाल उपस्थित रहे।
Baba Achalnath
घंटों लगा रहा जाम
अचलेश्वर महादेव मंदिर की ओर से निकाले गए चल समारोह को लेकर यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक परिवर्तित नहीं किया गया, जिसके कारण जिन रास्तों से चल समारोह निकाला गया वहां पर एक से डेढ़ घंटे तक जाम लगता रहा। इन रास्तों पर ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई।

करौली मंदिर पर मनी रंगपंचमी

महलगांव स्थित करौली वाली माता मंदिर पर रंगपंचमी उत्सव मनाया गया। यहां कुंअर महाराज का विशेष दरबार सजाया गया। कैलादेवी माता के समक्ष श्रद्धालुओं ने रंगपंचमी पर रंग गुलाल लगाते हुए फागों का गायन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो