script70 फीट ऊंचाई पर सजा बाबा अमरनाथ का दरबार | Baba Amarnath's court decorated at 70 feet height | Patrika News

70 फीट ऊंचाई पर सजा बाबा अमरनाथ का दरबार

locationग्वालियरPublished: Dec 31, 2019 12:15:46 am

Submitted by:

Narendra Kuiya

– 1 जनवरी से दर्शन कर सकेंगे मेले के सैलानी

70 फीट ऊंचाई पर सजा बाबा अमरनाथ का दरबार

70 फीट ऊंचाई पर सजा बाबा अमरनाथ का दरबार

ग्वालियर. ग्वालियर व्यापार मेला में आने वाले सैलानियों के लिए हर साल कुछ चीजें ऐसी होती है जिनसे वे आकर्षित होते हैं। यहां आने वाले सैलानियों के दर्शनार्थ ऐसा ही बाबा अमरनाथ का दरबार अपने अंतिम चरण में है। करीब 70 फीट की ऊंचाई पर बाबा अमरनाथ का दरबार सजाया जा रहा है, इसके लिए सैलानियों को सीढिय़ों से जाना होगा। दरबार को मूर्त रूप देने के लिए बर्फ का शिवलिंग भी बनाया गया है। इस पंडाल को उत्तराखंड के कलाकारों ने तैयार किया है। बाबा बर्फानी तक पहुंचने के लिए बनाया गया मार्ग भी सैलानियों को अमरनाथ यात्रा का अहसास कराएगा। इस दौरान उन पर पानी की बूंदें भी टपकेगी। इससे पहले भी व्यापार मेले में 2017 में चार धाम और 2019 में मां वैष्णो का दरबार की झांकी लग चुकी है।
अमरनाथ यात्रा की तरह लगेगा
इसा साल मेले में 70 फीट ऊंचाई पर बाबा अमरनाथ का दरबार बनाया जा रहा है। इसे उत्तराखंड के कलाकारों ने बनाया है। दरबार अंतिम चरणों में है और 1 जनवरी के बाद इसे सैलानियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। यह सैलानियों को बिल्कुल अमरनाथ यात्रा की तरह से लगेगा।
– सुनील लघाटे, संचालक, अमरनाथ दरबार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो