scriptयोगा, लोकगीत, लोक नृत्य हुए बालरंग महोत्सव में। | bal rang mahotsav | Patrika News

योगा, लोकगीत, लोक नृत्य हुए बालरंग महोत्सव में।

locationग्वालियरPublished: Dec 05, 2019 11:01:10 pm

Submitted by:

Jai Singh Sikarwar

बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर परफॉर्म कर हर एक का दिल जीता क्च रिपोर्टर ग्वालियर जिला स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा नगर में हुई। कार्यक्रम में साहित्यिक, सांस्कृतिक, संस्कृत एवं निशक्त बच्चों की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। निर्णायक की भूमिका में मोहम्मद अहमद खान, ज्योति बाला तथा कवियित्री कादम्बरी आर्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पांडे ने बच्चों के टैलेंट को सराहा। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर परफॉर्म कर हर एक का दिल जीता। वहीं

योगा, लोकगीत, लोक नृत्य हुए बालरंग महोत्सव में।,योगा, लोकगीत, लोक नृत्य हुए बालरंग महोत्सव में।,योगा, लोकगीत, लोक नृत्य हुए बालरंग महोत्सव में।,योगा, लोकगीत, लोक नृत्य हुए बालरंग महोत्सव में।,योगा, लोकगीत, लोक नृत्य हुए बालरंग महोत्सव में।

बाल रंग महोत्सव में योग के माध्यम से स्वस्थ रहने की कला दिखाती छात्राबाल रंग महोत्सव में योग के माध्यम से स्वस्थ रहने की कला दिखाती छात्रा,बाल रंग महोत्सव में योग के माध्यम से स्वस्थ रहने की कला दिखाती छात्रा,बालरंग महोत्सव में लोक नृत्य की प्रस्तुति,बालरंग महोत्सव में शामिल होने आए दूर-दूर से स्कूली बच्चे।,बाल रंग महोत्सव में योग के माध्यम से स्वस्थ रहने की कला दिखाती छात्रा

बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर परफॉर्म कर हर एक का दिल जीता
ग्वालियर जिला स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा नगर में हुई। कार्यक्रम में साहित्यिक, सांस्कृतिक, संस्कृत एवं निशक्त बच्चों की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। निर्णायक की भूमिका में मोहम्मद अहमद खान, ज्योति बाला तथा कवियित्री कादम्बरी आर्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पांडे ने बच्चों के टैलेंट को सराहा। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर परफॉर्म कर हर एक का दिल जीता। वहीं योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। अध्यक्षता प्राचार्य जगदीश प्रजापति ने किया। इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी आइए जैदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र सिंह तोमर ने किया एवं आभार प्रीती अग्रवाल ने व्यक्त किया। भोपाल में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता : संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बेस्ट परफॉर्म करने वाले स्टूडेंट्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे, जो 19, 20 और 21 दिसंबर को भोपाल में आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं पांच चरणों में विभाजित किया गया है, जिसमें साहित्यिक, सांस्कृतिक, संस्कृति, मदरसा और योग प्रतियोगिता शामिल हैं।ये रहे विनर शाम तक चली प्रतियोगिताओं में शास्त्रीय नृत्य में आर्या त्रिपाठी, उन्नति पंत, उर्वशी गुप्ता को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सिलेक्ट किया गया। इसी प्रकार लोक नृत्य में निरंक, लोकगीत में तनवी यादव ग्रुप, सलोनी मौर्य ग्रुप, नृत्य नाटिका में निरंक, वेदपाठ में करीना का चयन हुआ।
कार्यक्रम आज : इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह 11बजे से एक्सीलेंस स्कूल मुरार क्रमांक-1 में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो