scriptसेफ्टी के साथ ब्यूटीशियन दे रहीं सर्विस, वुमंस को अट्रेक्ट करने बनाए पैकेज | Beautician giving service with safety, packages made to attract womens | Patrika News

सेफ्टी के साथ ब्यूटीशियन दे रहीं सर्विस, वुमंस को अट्रेक्ट करने बनाए पैकेज

locationग्वालियरPublished: Jun 26, 2020 12:03:47 am

Submitted by:

Mahesh Gupta

ब्यूटीशियन डे आज: 15 परसेंट लोग ही पहुंच रहे ब्यूटी पार्लर

सेफ्टी के साथ ब्यूटीशियन दे रहीं सर्विस, वुमंस को अट्रेक्ट करने बनाए पैकेज

सेफ्टी के साथ ब्यूटीशियन दे रहीं सर्विस, वुमंस को अट्रेक्ट करने बनाए पैकेज

ग्वालियर.
कोविड-19 का असर ब्यूटी पार्लर और ब्यूटीशियन पर काफी अधिक पड़ा है। लॉकडाउन के बाद भले ही अन्य सेग्मेंट थोड़ा संभल गए हों, लेकिन ब्यूटी पार्लर आज भी अधिक लोग जाना पसंद नहीं कर रहे। वुमंस घर पर ही फेशियल, पेडिक्योर, मेडिक्योर कर रही हैं। हालांकि शहर के ब्रांडेड ब्यूटी पार्लर ने लोगों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए अच्छे इंतजाम किए हैं। कस्टमर्स की सीटों के बीच 6 फीट का गैप रखा गया। हैंड सेनेटाइज करने के बाद ही पार्लर में एंट्री दी जा रही है। ब्यूटीशियन पूरी किट पहन सर्विस दे रही हैं। ब्यूटी पार्लर रुचि ठाकुर ने बताया कि हम अधिक कस्टमर्स को एक साथ पार्लर में एंट्री नहीं दे रहे। सभी को अपॉइनमेंट दिए जा रहे हैं और उन्हें उसी समय आने को कहा जा रहा है।

सेनेटाइज ट्रे और डिस्पोजल टॉबेल का कर रहे यूज
गेट पर कस्टमर का नाम, मोबाइल नंबर लिखा जा रहा है। यदि किसी को सर्दी जुकाम है, तो उसे एंट्री नहीं दी जा रही है। कस्टमर के आने के साथ ही उनके हेयर वॉश करने के बाद ही सेनेटाइज सीट पर बैठालकर सर्विस दी जा रही है।
कस्टमर के सीट पर बैठने से पूर्व सीट को सेनेटाइज किया जाता है। इसके बाद सेनेटाइज ट्रे में हेयर कटर सहित सभी उपकरण निकालकर सर्विस दी जाती है और उसे धुलकर फिर सेनेटाइज ट्रे में रख दिया जाता है। हेयर कट सहित अन्य सर्विस के लिए डिस्पोजल टॉबेल का यूज किया जा रहा है।

वुमंस को अट्रैक्ट करने बनाए ब्यूटी पैकेज
शहर के कुछ ब्यूटी पार्लर ने फेशियल, पेडिक्योर, मेडिक्योर, हेयर कट के रेट में कुछ इजाफा किया है। क्योंकि वे कम कस्टमर अटेंड कर रहे हैं और उनकी सेफ्टी के लिए डिस्पोजल चीजें यूज कर रहे हैं। इससे उनका खर्च बढ़ गया है। लेकिन इस चीज को ग्वालियराइट्स ने एक्सेप्ट किया है और वह उन्हीं पार्लर में जाना पसंद कर हैं, जहां प्रॉपर सेफ्टी का ध्यान रखा जा रहा है। ब्यूटी पार्लर में ग्वालियराइट्स को अट्रैक्ट करने के लिए पार्लर और सलून ऑनर ने कई ब्यूटी पैकेज निकाले हैं।

एक नजर में
– शहर में हैं लगभग 600 ब्यूटी पार्लर और सलून
-सर्विस लेने में जेंट्स 60 परसेंट और लेडीज 40 परसेंट।
– फीमेल कराती हैं थ्रेडिंग, हेयर रिमूवल, फेशियल, मेनिक्योर, पेडिक्योर, हेयर स्टाइल।
-मेल कराते हैं सेव एंड हेयरकट, फेशियल और बॉडी मसाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो