scriptबेस्ट रसोई में बने व्यंजन, मेंबर्स को मिला खिताब | Best kitchen dishes, members got the title | Patrika News

बेस्ट रसोई में बने व्यंजन, मेंबर्स को मिला खिताब

locationग्वालियरPublished: May 06, 2020 07:13:50 pm

Submitted by:

Harish kushwah

भारत विकास परिषद शाखा जागृति की ओर से सीताजी का जन्मदिन मनाया गया। सभी ने लॉकडाउन पीरियड में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीता रसोई में छप्पन भोग अपने घरों पर बनाए और वीडियो व फोटो ग्रुप में सेंड किए। इस ऑनलाइन बेस्ट रसोई के आधार पर विनर्स की घोषणा की गई।

बेस्ट रसोई में बने व्यंजन, मेंबर्स को मिला खिताब

बेस्ट रसोई में बने व्यंजन, मेंबर्स को मिला खिताब

ग्वालियर. भारत विकास परिषद शाखा जागृति की ओर से सीताजी का जन्मदिन मनाया गया। सभी ने लॉकडाउन पीरियड में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीता रसोई में छप्पन भोग अपने घरों पर बनाए और वीडियो व फोटो ग्रुप में सेंड किए। इस ऑनलाइन बेस्ट रसोई के आधार पर विनर्स की घोषणा की गई। इसमें फर्स्ट नीलम अग्रवाल, सेकंड अंजू अग्रवाल, थर्ड नीतू गोयल और फोर्थ नीतू अग्रवाल रहीं। जजमें जागृति की अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल, सचिव नीता अग्रवाल और कोषाध्यक्ष नेहा सराफ द्वारा किया गया।
संकट के समय रक्षा कवच बनती है नारी

ग्वालियर. ओजस्विनी विचार मंच ग्वालियर की मासिक ई-परिचर्चा हुई। इसका विषय ‘आपातकाल में पारिवारिक सामाजिक कवच भारतीय नारी’ रखा गया था। मंच की सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। सभी ने भारतीय नारी के साहस, शौर्य, गुण एवं कौशल का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि नारी ना केवल मानव बल्कि मानवता की जन्मदात्री है। वीर प्रसूता है, जो संकट के समय रक्षा कवच बन जाती है। अतीत से वर्तमान तक परिवार की पर्याय नारी प्रत्येक परिस्थिति में ढाल बनकर प्रथम पंक्ति में खड़ी रहती है। सौम्यता और साहस के बेजोड़ संगम की पहचान नारी अपनी सकारात्मक सोच और सतर्कता से आज की विषम परिस्थिति में भी अपने परिवार को सुरक्षित रखे हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन मंदाकिनी शर्मा ने किया एवं आभार डॉ. कल्पना शर्मा ने व्यक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो