script

बेस्ट परफॉर्मर और समाजसेवियों का सम्मान

locationग्वालियरPublished: Aug 06, 2019 12:22:09 am

Submitted by:

Harish kushwah

एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी की ओर से राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन सोमवार को किया गया।

programme

programme

ग्वालियर. एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी की ओर से राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संत कृपाल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि ग्वालियर विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष अभय चौधरी, डॉ. आरकेएस धाकड़, पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन, सुरेश गुप्ता, रामप्रकाश रेजा उपस्थित थे। कार्यक्रम में बेस्ट परफॉर्म करने वाले बच्चों, समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल, पंकज सोनकिया, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी, मुकेश कसाव ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की कविताओं को सम्पूर्ण भारतवर्ष में याद किया जाता है।
यह आयोजन 28 जुलाई से प्रारंभ होकर 4 अगस्त तक आयोजित किया गया था, जिसमें बच्चे, बेटियों और महिलाओं ने भाग लिया था। शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक लोगों ने पार्टिसिपेट किया था। इनमें से बेस्ट परफॉर्म करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इन कॉम्पीटिशन में डांस, चेयर रेस, ड्रॉइंग कॉम्पीटिशन आदि शामिल थे।
इनका किया सम्मान

सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बीआर राठौर, सुभाष गुप्ता, डॉ अशोक मिश्रा, निर्मल संतवानी, धर्मेंद्र सक्सेना, राकेश अग्रवाल, संगीता जैन, डॉ. सलोनी सिंह धाकड़, सृष्टि शिवहरे, अजीत बरैया, रोहित उपाध्याय शामिल थे। इसके साथ ही कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाने वाले संयोजकों का भी सम्मान किया गया। इसमें पंकज कन्देले, अशोक जैन, राजेश त्रिपाठी, मुकेश कसाव, शिखा क_ल, अंकित क_ल, रिचा बिलैया, राशि रूसिया, डीपी गुप्ता, गरिमा, ममता रावत, नीलम, नम्रता कसाव का सम्मान किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो