scriptतेरे घर के सामने मैं अपनी जान दूंगा, BF ने GF के सामने खुद को मारी गोली | bf shoots himself infront of gf | Patrika News

तेरे घर के सामने मैं अपनी जान दूंगा, BF ने GF के सामने खुद को मारी गोली

locationग्वालियरPublished: Sep 23, 2018 01:30:58 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

तेरे घर के सामने मैं अपनी जान दूंगा, BF ने GF के सामने खुद को मारी गोली
 

bf shoots himself infront of gf

तेरे घर के सामने मैं अपनी जान दूंगा, BF ने GF के सामने खुद को मारी गोली

ग्वालियर। प्रेमिका के पिता ने बेटी से बात करने के लिए मना किया तो युवक ने प्रेमिका के घर के दरवाजे पर कट्टे से खुद को गोली मार ली। गोली उसके पेट में लगी है। पुलिस को खबर मिली तो मौके पर पहुंची। उसे तुरंत अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है। उधर युवक के परिजन का आरोप है कि लडक़ी के परिजन उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अयोध्या नगर श्रीराम कॉलोनी गोल पहाडिय़ा निवासी कृष्णा कुशवाह (24) पुत्र किशोर कुशवाह ने शनिवार शाम को खुद को गोली मारी है। कृष्णा ड्राइवरी करता है। लेकिन कुछ दिन से उसका काम बंद है। उसका मोहल्ले की एक लडक़ी से प्रेम प्रंसग चल रहा था। शनिवार को वह उस लडक़ी के घर पहुंच गया। घर में उस वक्त लडक़ी के पिता मौजूद थे। कृष्णा उनसे जाकर बोला कि मुझे लडक़ी से बात करनी है। उन्होंने उसे मना कर दिया। बात नही करने दी। उसने जबर्दस्ती की तो घर के बाहर कर दिया। इस पर कृष्णा भडक़ गया। उसने कट्टा निकालकर खुद को गोली मार ली। गोली की खबर मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस भी पहुंच गई।

परिजन बोले- लडक़ी का पिता धमकाता था
गोली की खबर मिलते ही कृष्णा के घरवाले भी पहुंच गए। उनका आरोप था कि लडक़ी के घरवालों ने कृष्णा को पीटा है। उसे धमकी देते थे कि झूठा फंसवा देंगे। इसी कारण यह घटना हुई है। हालांकि उनका यह भी कहना था कि कृष्णा को समझाया लेकिन वह भी नहीं मानता था।

लडक़ी भी नहीं करना चाहती थी बात
कृष्णा की लडक़ी से पहले उसकी अच्छी दोस्ती थी। उनकी दोस्ती के बारे में घरवालों को पता चल गया। इसके बाद लडक़ी ने कृष्णा से बात करना बंद कर दी। कृष्णा ने कई बार कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। शनिवार को वह लडक़ी के घर ही पहुंच गया।

गोली चलते ही घर के अंदर भागे लोग
काफी देर तक तो कृष्णा और लडक़ी के पिता मे झगड़ा होता रहा। इसके बाद कृष्णा ने खुद को गोली मार ली। गोली चलते ही मोहल्लेवाले दहशत में आ गए। अधिकांश लोग जो बाहर थे वह घर के अंदर घुस गए और अपने-अपने दरवाजे बंद कर लिए। वह नहीं चाहते थे कि पुलिस के झमेले में पड़ें।

कृष्णा बातचीत करने लडक़ी के घर गया था। लडक़ी के पिता ने उसे मना किया इस पर उसने खुद को गोली मार ली। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसके होश में आने पर बयान लिए जाएंगे।
रामनरेश यादव, टीआइ जनकगंज थाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो