scriptएक करोड़ से होगा बिरला नगर पुल का मैंटेनेस | Birla Nagar bridge will be maintained with one crore | Patrika News

एक करोड़ से होगा बिरला नगर पुल का मैंटेनेस

locationग्वालियरPublished: Feb 24, 2020 09:07:38 pm

Submitted by:

Vikash Tripathi

बिरला नगर आरओबी की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने पुल के मेंटेनेंस के लिए एक करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। मेंटेनेंस के लिए भोपाल स्थित कंपनी को ठेका दिया गया है। सालों से खराब बैरिंग को बदलने का कार्य शुरू होगा। जिसके लिए पुल को हाईटेक तरीके से करीब ६ इंच ऊपर उठाया जाएगा। कार्य के लिए वर्क आर्डर भी जा रही हो गया है और जल्द ही कार्य भी शुरू हो जाएगा।

एक करोड़ से होगा बिरला नगर पुल का मैंटेनेस

एक करोड़ से होगा बिरला नगर पुल का मैंटेनेस

बिरला नगर पर स्थित आरओबी की बेरिंग कई सालों से खराब थीं, जिसके कारण जर्क पुल पर आ रहा था। जिससे पुल के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ था। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी ने एक साल पहले एस्टीमेट बनाकर शासन के पास भेजा था लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिली थी। जिसके चलते पीडब्ल्यूडी ने शासन को तीन बार रिमांडर भेजा। शासन ने विगत महीने इसे स्वीकृति दे दी है। पीडब्ल्यूडी ने इसको लेकर टेंडर भी जारी कर दिए। जिसमें भोपाल की कंपनी को यह टेंडर मिला है।

पुल को उठाया जाएगा ऊपर
बिरला नगर आरओबी की बीयरिंग खराब हो गई हैं। जिसके कारण जो जर्क आता है वह पोल के बजाए ब्रिज पर पड़ता है और इससे पुल के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता है। १५ पैड हैं जिनमें लगी बैरिंग खराब हो गई हैं। इन्हें बदलने के लिए करीब ६ इंच तक हाईटेक तकनीक से ब्रिज को ऊपर उठाया जाएगा और पैड बदले जाएंगे जिनमें बैरिंग फिट होंगी।

कई सालों से नहीं बदलीं बैरिंग
ब्रिज में बैरिंग का बहुत ही मत्वपूर्ण रोल होता है अगर यह खराब हो जाएं तो ब्रिज क्षतिग्रस्त होने का खतरा हमेशा बना रहता है। बिरला नगर पुल की बैरिग करीब ३० सालों से नहीं बदली गई हैं। जबकि इनकी मियाद की बात करें तो १० साल होती है। इसके बाद इन्हें बदलना जरूरी होता है।
ब्रिज की मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। इसके लिए टेंडर भी हो गए हैं और भोपाल की कंपनी का टेंडर ओपन हुआ है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। मेंटेनेंस के दौरान ब्रिज को करीब ६ इंच तक मशीनों के जरिए उठाया जाएगा और उसे ठीक किया जाएगा।
एमएस जादौन, कार्यपालनयंत्री, पीडब्ल्यूडी, ब्रिज
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो