scriptपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, शहर में कई कार्यक्रम | birth anniversary of former pm atal biharia bajpayee gwalior | Patrika News

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, शहर में कई कार्यक्रम

locationग्वालियरPublished: Dec 25, 2019 03:58:57 pm

Submitted by:

monu sahu

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर 25 दिसंबर

birth anniversary of former pm atal biharia bajpayee gwalior

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 95वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, शहर में कई कार्यक्रम

ग्वालियर। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर 25 दिसंबर को शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी की बुधवार को 95वीं जयंती है। अटलजी के जन्मदिन पर प्रदेशभर और ग्वालियर चंबल संभाग में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले अटलजी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में अटलजी की एक कविता का जिक्र भी किया है।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1209699150536699905?ref_src=twsrc%5Etfw
शहर में अपरान्ह 4 बजे मेडिकल कॉलेज के सभागार में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के कलाकार विपिन कुमार द्वारा अटलजी के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर चन्द्रभूषण सिंह द्वारा अटलजी के जीवन पर लिखी गई मेरी यात्रा -अटल यात्रा नामक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आयोजन समिति के संयोजक देवेन्द्र प्रताप सिंह रामू ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर में जन्मे अटलजी ने विक्टोरिया कॉलेज से स्नातक करने के बाद उत्तरप्रदेश के कानपुर शहर से डीएवी कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए किया था।
No data to display.भाजपा के सभी मंडलों में वस्त्र व फल वितरण होगा
अटल जी के जन्म दिन पर भाजपा के सभी 9 मंडलों और मोर्चो, वस्त्र वितरण, फल वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष देेवेश शर्मा ने दी। इसके साथ ही अस्पतालों, स्कूलों एवं आश्रमों में फल वितरण के कार्यक्रम होंगे।
सोम ठाकुर को दिया जाएगा अटल सम्मान
शाम 7 बजे ‘हमारे अटल, प्यारे अटलÓ कार्यक्रम में आगरा के कवि सोम ठाकुर को ‘कवि अटल सम्मान-2019Ó से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान में उन्हें एक लाख रुपए, शॉल और प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किया जाएगा। कवि सम्मेलन में सोम ठाकुर, दिल्ली के अरुण जैमिनी, पुणे के कर्नल वीपी सिंह, जालंधर के खुशबीर सिंह शाद, अलीगढ़ के विष्णु सक्सेना, मुंबई की दीप्ति मिश्रा काव्य पाठ करेंगे। संचालन कवि मदन मोहन दानिश करेंगे। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, विशिष्ट अतिथि मंत्री प्रद्युम्न सिंह, इमरती देवी, विधायक मुन्नालाल गोयल, प्रवीण पाठक, भारत सिंह, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह होंगे।
जेल में कैदियों को कंबल बांटे जाएंगे
अटलजी के जन्म दिन पर भाजपा जन कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा 25 दिसंबर की सुबह 11 बजे सेंट्रल ग्वालियर में कैदियों को कंबल वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी प्रकोष्ठ के संयोजक नूतन श्रीवास्तव ने दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो