ग्वालियर

समय आने पर शस्त्र भी उठा सकती हैं महिलाएं

भाजपा महिला मोर्चा ने किया शस्त्र पूजन, नारी सशक्तीकरण की मिसाल बनेगा यह कार्यक्रम

ग्वालियरOct 08, 2019 / 09:25 pm

Rajendra Talegaonkar

समय आने पर शस्त्र भी उठा सकती हैं महिलाएं

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने महिलाओं में आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए शस्त्र पूजन किया। इस कार्यक्रम के जरिए महिलाआें ने यह संदेश भी दिया कि वे संकट आने पर अपने आत्मबल से अपनी और समाज की रक्षा कर सकती है। इसके लिए शस्त्र भी उठा सकती हैं।
हेमसिंह की परेड पर आयोजित कार्यक्रम में पूजन के बाद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष खुशबू गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन मोर्चा का प्रदेश का अनूठा कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण की एक मिसाल बनेगा और महिलाओं को प्रेरित करेगा वे कमजोर नहीं है समाज की बुराईयों से लडऩे के लिए तैयार हैं। वर्ष २०१७ में पहली बार मोर्चा ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। वर्ष २०१८ में आचार संहिता के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि नारी स्वयं शक्तिस्वरूपा है। बस आवश्यकता है तो उसे अपने विवेक और सामथ्र्य को जगाने की।
इस अवसर पर कमला सोनी, नीता सिंघल, मीरा दीक्षित, विद्या थोराट, अनुराधा घोडक़े, डॉली जैन, किरण भदौरिया, सुधा राजावत, सुमन चौरसिया, प्रीति थोराट, निकिता जैन, उत्तरा भार्गव, रुकमणी जोशी, शर्मिला कुशवाह, अनुराधा शर्मा, लवली कदम, बबिता मिश्रा, अर्चना जादौन, गजल गायकवाड, दीपंती खटके, रेखा जैन, अनुपमा जैन, शोभा जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रही।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.