scriptBJP District Executive gwalior | भाजपा जिला कार्यकारिणी के इंतजार में बैठे नेता-कार्यकर्ता | Patrika News

भाजपा जिला कार्यकारिणी के इंतजार में बैठे नेता-कार्यकर्ता

locationग्वालियरPublished: Jul 16, 2023 09:14:31 pm

रोज घोषित होने की आती है खबर, नहीं आती कार्यकारिणी

BJP District Executive
BJP District Executive gwalior
ग्वालियर. भारतीय जनता पार्टी की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा नहीं हो पा रही है। रोज कार्यकारिणी घोषित होने की खबर आती है, लेकिन कार्यकारिणी नहीं आती है। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाने के बाद अब उम्मीद है कि जल्द कार्यकारिणी घोषित हो जाएगी। क्योंकि जिला अध्यक्ष अभय चौधरी केन्द्रीय मंत्री तोमर के करीबी माने जाते है। जिलाध्यक्ष चौधरी ने नामों का चयन कर प्रदेश अध्यक्ष के पास भेज दिए है, लेकिन दो महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक भोपाल से हरी झंडी नहीं मिल सकी है। विधानसभा चुनाव अब करीब है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.