ग्वालियर

भाजपा युवा मोर्चा के नेता ने छोड़ी पार्टी, पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

प्रदेश में 24 सीटों पर होने है उपचुनाव

ग्वालियरJun 25, 2020 / 07:28 pm

monu sahu

भाजपा युवा मोर्चा के नेता ने छोड़ी पार्टी, पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

डबरा। प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं भाजपा-कांग्रेस और बसपा के कई नेता एक पार्टी को छोडकऱ दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में मान सम्मान न मिलने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र भार्गव एवं युवा मोर्चा के नेता जयपाल सिंह गुर्जर ने पार्टी छोडकऱ कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया है। इन दोनों नेताओं ने पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली। महत्वपूर्ण पद न मिलने पर प्रदेश स्तर की तरह ब्लॉक स्तर पर भी नेताओं ने पार्टी बदलना शुरू कर दिया है।
भाजपा के जिला ग्रामीण महामंत्री केशव बघेल के बाद भितरवार मंडल के दो भाजपा युवा मोर्चा के लोकेन्द्र भार्गव एवं जयपाल सिंह गुर्जर ने पार्टी छोडकऱ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। संगठन को मजबूत करने में जुटे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मन्नू यादव के साथ रेस्ट हाऊस पहुंचे दोनों भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं कांग्रेस में शामिल हुए दोनों युवा नेताओं का पूर्व मंत्री ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में मेहनती कार्यकर्ता को उचित स्थान मिलता है।
किसी भी कार्यकर्ता के साथ भेदभाव नहीं किया जाता। पार्टी की मजबूती के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी जाती है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मन्नू यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश रावत, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल योगी, कांग्रेस नेता मान खां,सतबीर यादव, विक्रम सिंह व नंदू रावत उपस्थित रहे।

Home / Gwalior / भाजपा युवा मोर्चा के नेता ने छोड़ी पार्टी, पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.