ग्वालियर

MP ELECTION 2018 : भाजपा के इस दिग्गज नेता ने बढ़ाई पार्टी की टेंशन,कांग्रेस में खुशी की लहर,भाजपा में खलबली

MP ELECTION 2018 : भाजपा के इस दिग्गज नेता ने बढ़ाई पार्टी की टेंशन,कांग्रेस में खुशी की लहर,भाजपा में खलबली

ग्वालियरNov 12, 2018 / 07:46 pm

monu sahu

MP ELECTION 2018 : इस दिग्गज विधायक ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन,कांग्रेस में खुशी की लहर

ग्वालियर। भिण्ड भाजपा के बागी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नहीं नजर आ रहे। सपा की ओर से ताल ठोंक रहे नरेंद्र सिंह का चुनाव कार्यालय रविवार को ऊमरी में समर्थकों के भारी हुजूम के साथ खोला गया। इस बीच, उनके प्रचार में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव और भिण्ड के सपा जिलाध्यक्ष विजयवीर सिंह ने ऊमरी सर्किल में सभाएं कीं।
यह भी पढ़ें

mp election 2018 : 14 लाख मतदाता चुनेंगे 6 विधायक,यह ठोक रहे हैं दावेदारी

अंशुल ने दावा किया कि ऊमरी क्षेत्र के देवगढ़ के जो लोग मतदान का बहिष्कार कर रहे थे वे अब नरेंद्र सिंह के समर्थन में हैं। दूसरी ओर, नरेन्द्र सिंह फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोल रहे।
यह भी पढ़ें

MP ELECTION 2018 : चुनाव आते ही ग्वालियर में आ जाते हैं यह अधिकारी,भाजपा में खुशी,कांग्रेस में हडक़ंप



उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली है। सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं। रविवार को उनकी ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया,लेकिन इसमें वे मौजूद नहीं हुए। आखिरकार मीडिया ने पत्रकारवार्ता का बहिष्कार कर दिया। नरेंद्र सिंह के नाम वापस नहीं लेने से यहां रोचक समीकरण बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें

ग्वालियर चंबल संभाग में हाई अलर्ट,यहां से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर



माना जाता है कि उन्हें यहां जीत-हार तय करने में अहम भूमिका निभाने वाले क्षत्रिय समाज के वोट मिलेंगे।ऐसे में भाजपा को नुकसान हो सकता है। यदि नरेन्द्र सिंह मैदान से हट जाते हैं तो क्षत्रिय वोट बसपा के संजीव सिंह कुशवाह और भाजपा के राकेश चौधरी में बंटने के आसार हैं।
 

इससे दोनों के लिए चुनौती ज्यादा वोट अपनी ओर मोडऩे की होगी। नरेन्द्र सिंह के डटे रहने पर दूसरा समीकरण यह बन सकता है कि क्षत्रिय वोट उनके और बसपा के बीच बंट जाएं। ऐसे में भाजपा को फायदा मिल जाएगा। कांग्रेस दोनों स्थितियों में लाभ की उम्मीद कर रही है।

Hindi News / Gwalior / MP ELECTION 2018 : भाजपा के इस दिग्गज नेता ने बढ़ाई पार्टी की टेंशन,कांग्रेस में खुशी की लहर,भाजपा में खलबली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.