ग्वालियर

संगठन चुनाव: शेष 6 मंडलों में अध्यक्ष का चुनाव आज, तीन मंडल के अध्यक्षों के नाम लिफाफे में बंद

bjp sangthan chunav news gwalior : प्रदेश द्वारा इन अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी, यह भी हो सकता है कि प्रदेश से नाम तय होकर आएं और ग्वालियर में चुनाव अधिकारी इसकी घोषणा करें। चुनाव प्रक्रिया के तहत 16 नवंबर को शेष 6 मंडलों के चुनाव कि प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ग्वालियरNov 16, 2019 / 04:36 pm

Gaurav Sen

bjp sangthan chunav news gwalior

ग्वालियर. भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव के अगले चरण में शुक्रवार को तीन मंडलों के चुनाव अधिकारियों ने रायशुमारी कर मतदान केन्द्र अध्यक्षों से मंडल अध्यक्ष के नाम लेकर परिणाम को प्रदेश चुनाव अधिकारी को भेज दिया है। प्रदेश द्वारा इन अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी, यह भी हो सकता है कि प्रदेश से नाम तय होकर आएं और ग्वालियर में चुनाव अधिकारी इसकी घोषणा करें। चुनाव प्रक्रिया के तहत 16 नवंबर को शेष 6 मंडलों के चुनाव कि प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश सोनी व सह निर्वाचन अधिकारी बृजेंद्र सिंह जादौन की देखदेख में यह चुनाव हो रहे हैं। पार्टी आलाकमान द्वारा निर्धारित तयसूत्र के अनुसार शुक्रवार को तीनों मंडलों में सभी बूथ समिति अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य तथा मंडल के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। इन लोगों से मंडल अध्यक्ष के लिए नाम लिए गए। यह नाम लिखित में दिए गए। नाम लिए जाने के बाद चुनाव अधिकारियों ने उन्हें लिफाफे में बंद कर प्रदेश को भेज दिया है।

यह थे पर्यवेक्षक
हेमू कालानी मंडल में चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री माया सिंह, चुनाव अधिकारी राकेश जादौन, चुनाव सह अधिकारी धर्मेंद्र कुशवाह की उपस्थिति में मुखर्जी भवन में दोपहर एक बजे चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। रामकृष्ण मंडल में चुनाव पर्यवेक्षक अरुण तोमर, चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा,सह चुनाव अधिकारी दिनेश दीक्षित ने थाटीपुर में चुनाव की औपचारिकताएं पूरी कीं। वीर सावरकर मंडल मण्डल में चुनाव अधिकारी विवेक जोशी, चुनाव सह अधिकारी राकेश शर्मा ने महाराष्ट्रीय समाज की धर्मशाला में चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराया। यहां चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री नहीं पहुंचे। अब दुर्गादास मंडल, रानी लक्ष्मीबाई मंडल, स्वामी विवेकानंद मंडल, कोटेश्वर मंडल, पं.दीनदयाल मंडल तथा शहीद भगत सिंह मंडल में 16 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे।

Home / Gwalior / संगठन चुनाव: शेष 6 मंडलों में अध्यक्ष का चुनाव आज, तीन मंडल के अध्यक्षों के नाम लिफाफे में बंद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.