scriptलॉकडाउन में नहीं हो पा रही अस्थियों का विसर्जन, अस्थि बैंक भी फुल | Bodies cannot be immersed in lockdown, bone bank also full | Patrika News

लॉकडाउन में नहीं हो पा रही अस्थियों का विसर्जन, अस्थि बैंक भी फुल

locationग्वालियरPublished: Apr 07, 2020 07:01:06 pm

कोरोना वायरस के चलते देह त्यागने वाले लोगों की मुक्ति में भी लॉकडाउन आड़े आ रहा है। पिछले कुछ दिनों में जिन लोगों की मौत हुई है, परिवहन बंद होने से उनकी अस्थियां भी हरिद्वार, सोरो, इलाहाबाद आदि स्थित गंगाजी में विसर्जित नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में लोग शहर में अस्थियों को अलग-अलग जगह बने लॉकर में रख रहे हैं।

asth visarjan

लॉकडाउन में नहीं हो पा रही अस्थियों का विसर्जन, अस्थि बैंक भी फुल

ग्वालियर. कोरोना वायरस के चलते देह त्यागने वाले लोगों की मुक्ति में भी लॉकडाउन आड़े आ रहा है। पिछले कुछ दिनों में जिन लोगों की मौत हुई है, परिवहन बंद होने से उनकी अस्थियां भी हरिद्वार, सोरो, इलाहाबाद आदि स्थित गंगाजी में विसर्जित नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में लोग शहर में अस्थियों को अलग-अलग जगह बने लॉकर में रख रहे हैं। गोरखी के पास गुरुद्वारे और फालका बाजार स्थित बगिया में लॉकर अस्थियों से फुल हो चुके हैं।
नहीं कर पाए अस्थि विसर्जन
जनकगंज निवासी नवनीश भसीन ने बताया पिता सुरेन्द्र भसीन का देहांत 31 मार्च को हो गया था। विसर्जित नहीं होने के कारण अस्थियों को फालका बाजार लॉकर में रख दिया है।
भदावना में किया विसर्जन
सिटी सेंटर निवासी राजकुमार ने बताया कि पिता का निधन 3 अप्रेल को हो गया था। लॉकर खाली न होने के कारण अस्थियों की गंगाजल और दूध से शुद्धि के बाद भदावना में विसर्जन कीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो