विजय नगर आमखो निवासी उदय प्रताप सिंह चौहान (19) को दौड़ाकर चाकू मारे गए हैं। उदय के परिजन का कहना है कि उस पर हमले की वजह उनकी बस्ती में रहने वाली युवती से उसकी दोस्ती है। युवती भाजपा के नेता की रिश्तेदार है। दोनों के बीच संबंध की जानकारी युवती के पिता को लग गई थी। इसलिए उसका परिवार तीन दिन से उदय को घेरकर पीट रहा था। रविवार सुबह से भी उसे मारा था। धमकी दी कि उनके इलाके में दिखा तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। रविवार शाम को उदय युवती के घर के पास आया था तो उसे करीब 7-8 लोगों ने घेरकर लाठी, सरियों से मारा फिर चाकू घोंपे। घटना के बाद भाजपा नेता ने पुलिस पर भी दवाब बनाया है।
IIDC की साइट पर अब भी दिख रहा सीएम शिवराज सिहं का फोटो, अधिकारियों को भनक तक नहीं
इसलिए तुरंत कार्रवाई नहीं हुई। उधर आमखो पानी टंकी निवासी संगीता चिंटोले का कहना है कि उनके नादान बेटे की साइकिल उदय से टकरा गई थी। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उस वक्त उदय को फटकार कर भगा दिया। इस पर उदय ने दुश्मनी ठान ली। रविवार को उदय 10-12 युवकों को लेकर आया था। उसने हमला कर दिया। उस वक्त वह मैरिज हॉल में सफाई कर रही थीं। जान बचाने के लिए चीखी तो बेटा राहुल और बबुआ आ गए। मां को बचाने की कोशिश की मदद के लिए चीखे चिल्लाए तो आसपास के लोग आ गए। पब्लिक ने उसे पीटा। कंपू पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज किया है।