script4 महीने पहले पीटा, जब राजीनामा नहीं किया तो पड़ोसन का गला घोंटकर कर दी हत्या | boy murder his neighbor woman in love affair | Patrika News

4 महीने पहले पीटा, जब राजीनामा नहीं किया तो पड़ोसन का गला घोंटकर कर दी हत्या

locationग्वालियरPublished: Jan 10, 2020 05:56:34 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

boy murder his neighbor woman in love affair : नीतू इसके लिए राजी नहीं थी। रॉबिन उसके इरादे भांप गया तो उसे मार दिया। न्यायालय ने नीतू जाट की हत्या के मामले में आरोपी रवि उर्फ रोबिन

boy murder his neighbor woman in love affair

boy murder his neighbor woman in love affair

ग्वालियर. नीडम के पास सरकारी मल्टी में 3 जनवरी की रात को नीतू राणा की गला घोंटकर हत्या करने में वांटेड उसके पड़ोसी रॉबिन जाट ने पुलिस के सामने सच उगल दिया है। उसने खुलासा किया नीतू ने करीब चार महीने पहले उस पर मारपीट का केस दर्ज कराया था। उससे राजीनामे के लिए कई बार कहा, लेकिन नीतू राजी नहीं थी। इसलिए उसे मार डाला।

उधर पुलिस का कहना है कि रॉबिन ने नीतू के बाजू वाले फ्लैट पर जबरिया कब्जा किया था। अब उसकी नजर नीतू के फ्लैट पर थी। नीतू इसके लिए राजी नहीं थी। रॉबिन उसके इरादे भांप गया तो उसे मार दिया। न्यायालय ने नीतू जाट की हत्या के मामले में आरोपी रवि उर्फ रोबिन को 11 जनवरी तक के लिए जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था।

नीतू राणा (40) का शव 4 जनवरी को उसके दामाद सुरेन्द्र जाट निवासी हुरावली को घर में पड़ा मिला था। नीतू की गला घोंटकर हत्या की गई थी। नीतू के दामाद सुरेन्द्र ने पुलिस से ठोक कर कहा था कि सास को रॉबिन ने मारा है। क्योंकि दो दिन पहले नीतू ने फोन कर उससे कहा था कि रॉबिन से डर लग रहा है। उसके इरादे ठीक नहीं है। उसके बाद नीतू की हत्या हो गई।

दिल्ली, हाथरस, मेरठ में दुबका : पड़ोसन की हत्या के बाद आरोपी रॉबिन ने घरवालों से कहा कि वह दिल्ली जा रहा है, लेकिन सीधा दिल्ली नहीं गया। हाथरस और मेरठ में दुबका रहा फिर दिल्ली पहुंचा। वहां से पुलिस उसे उठा लाई।

घर में घुसकर मारा, मोबाइल ले गया
पुलिस के मुताबिक आरोपी रॉबिन ने खुलासा किया कि 3 जनवरी की रात को जब मल्टी में सन्नाटा हो गया तो वह नीतू के घर में घुसा। उसका गला घोंटकर हत्या की। फिर उसके दोनों मोबाइल उठा कर ले गया। क्योंकि खुटका था कि मोबाइल बजेंगे तो पडोसी घर को शंका हो सकती है। दोनों मोबाइल उसने फेंक दिए। जबकि पुलिस के मुताबिक नीतू का एक फोन हत्या के बाद रॉबिन ऑपरेट करता रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो