लिफ्ट देकर गंदे इरादे से छूने लगा युवक
जानकारी के मुताबिक मामला गुरुवार दोपहर का है। 22 वर्षीय कंचन (बदला हुआ नाम) कॉलेज से लौट रही थी। वो हाइवे पर पहुंची तो पता चला कि थोड़ी देर पहले ही बस निकली है। कंचन को किसी जरुरी काम से जाना था इसलिए उसने एक अंजान युवक से बाइक पर लिफ्ट ले ली। लेकिन तब कंचन को इस बात का बिलकुल भी अंदेशा नहीं था कि जिस व्यक्ति से वो मदद की उम्मीद कर रही है वो उसके साथ गलत हरकत कर सकता है। कुछ दूरी पर जाते ही बाइक चला रहा युवक कंचन के साथ अश्लील हरकत करने लगा और गलत इरादे से उसे टच किया। कंचन ने विरोध किया तो बाइक सवार ने गाड़ी कच्चे रास्ते पर मोड़ दी। ये देखकर कंचन घबरा गई और सामने से आ रही दो गाड़ियों को देखते ही चलती बाइक से कूद गई।
9 साल की बच्ची को पसंद नहीं था ट्यूशन जाना, घर छोड़कर भागी रातभर ढूंढती रही पुलिस
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
कंचन को चलती बाइक से कूदते देख राहगीर मामला समझ गए और उन्होंने तुरंत डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी सतर्कता दिखाई और तुरंत बाइक सवार का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाइक से कूदने के कारण कंचन (बदला हुआ नाम) के हाथ, पैर और चेहरे पर चोट आई है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान अफसर खां निवासी वार्ड नंबर 8 रावतपुरा पिछोर डबरा के तौर पर हुई है।