scriptमंडप में शादी से मुकरी दुल्हन तो वर पक्ष ने सीने पर तान दी बंदूक, शादी से इंकार की वजह होश उड़ा देगी | bride denied to marry due to replace groom | Patrika News

मंडप में शादी से मुकरी दुल्हन तो वर पक्ष ने सीने पर तान दी बंदूक, शादी से इंकार की वजह होश उड़ा देगी

locationग्वालियरPublished: Dec 06, 2017 10:02:30 am

Submitted by:

shyamendra parihar

वरमाला होने के बाद सात फेरे लेने दूल्हा मंडप पहुंचा तो दुल्हन तुरंत मंडप से उठी और शादी से इनकार कर दिया।

bride sent back barat, bride denied to marry to boy, girl denied to marry, clash in wedding, in laws open fire, crime news, gwalior news, gwalior news in hindi, mp news
ग्वालियर। वरमाला होने के बाद सात फेरे लेने दूल्हा मंडप पहुंचा तो दुल्हन ने उसे लचकते हुए चलते देखा। वह तुरंत मंडप से उठी और शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन को उठते देख दूल्हे पक्ष ने हवाई फायर कर दिए। उन्होंने धमकी दी, दुल्हन मंडप से नहीं उठेगी।
दहेज में मांगे 1 करोड़ रुपए तो दुल्हन ने लौटा दी बारात, युवती की ये बात वरपक्ष के होश उड़ा देगी

दुल्हन के मामा का कहना है उसने समझाने का प्रयास किया तो उनके सीने पर बंदूक अड़ा दी। इस पर दुल्हन के परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस रात 3 बजे दूल्हे को थाने उठा लाई। करीब डेढ़ घंटे थाने में हंगामा होता रहा। दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई। दूल्हे को बारात लेकर लौटना पड़ा।
शादी टूटने पर लड़की पक्ष ने दूसरा लड़का देखकर मंगलवार दोपहर लड़की की शादी कर विदाई कर दी। हालांकि पुलिस के मुताबिक निम्बाजी की खोह निवासी कल्याण सिंह परिहार की बेटी पिंकी की शादी नारायण विहार कॉलोनी निवासी सुरेश परिहार के बेटे किशन परिहार से तय हुई। सोमवार को किशन बारात लेकर निम्बाजी की खोह पहुंचे थे। लड़की वालों ने बारात का स्वागत सत्कार किया। स्टेज पर वरमाला भी पड़ गई, लेकिन सात फेरे के लिए किशन मंडप में आया तो पिंकी ने उसकी चाल में लचक देखी। पिंकी ने मां को बुलाया और शादी से इंकार कर दिया।
शादी में मेहमान की तरह सज-धज कर आए चोर फिर उन्होंने किया वो काम कि लोगों के उड़ गए होश


नहीं बदला दूल्हा
दुल्हन के पिता कल्याण का कहना है उनके साथ धोखा हुआ है। फलदान में जो लड़का दिखाया वह यह नहीं है। दुल्हन ने बताया शादी से पहले किशन से कई बार मिलने की इच्छा जताई, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। अब मालूम चला इसी कमजोरी से वह मिलने नहीं आया। हालांकि पुलिस ने फलदान के फोटो देखे तो लड़का वही था।

तलाशा दूसरा दूल्हा
पिंकी के हाथ में मेहंदी और शादी के जोड़े में देखकर घरवाले दूसरे लड़के की तलाश में जुट गए। तभी बड़ी बहन ने ररूआ चीनोर निवासी रवि परिहार को शादी के लिए राजी किया। शाम करीब ४ बजे रवि के साथ पिंकी के फेरे कराकर उसे विदा किया।
तब सुलटा मामला
दूल्हे पक्ष को मालूम चला पिंकी की चीनोर निवासी रवि से शादी हो रही है तो दूल्हे की मां परिजन और रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंच गई। दोनों में मुंहवाद हुआ लेकिन पुलिस के आने से झगड़ा शांत हुआ। दोनों पक्षों में तय हुआ एक-दूसरे को जो सामान दिया है, वह लौटा देंगे।
पिंकी के मामा ने बताया किशन को बाइक, 25 हजार रुपए, कपड़े, बर्तन दिए थे। जबकि किशन ने पिंकी को सोने की अंगूठी, पायल,1500 रुपए दिए थे।


“दूल्हे को बड़ा बेटा मनोज आशीर्वाद देने पहुंचा तो कल्याण का ***** भड़क गया। फिर शादी से मना करने लगे। दूल्हे बदलने की बात झूठी है। जब फलदान हुआ आपत्ति क्यों नहीं की।”
सुरेश परिहार, दूल्हे का पिता
“शादी में हंगामे की खबर पर पुलिस मौके पर गई थी। बाद में दोनों पक्षों द्वारा आवेदन देकर शादी से इनकार कर दिया गया है।”
संजीव नयन शर्मा, टीआई जनकगंज थाना

सात दिन में तीन मामले
28 नवंबर को नया बाजार स्थित थोराट पैलेस में दुल्हन शिवानी ने दूल्हे को नशे में देखकर शादी से इनकार कर बारात को लौटाया।

3दिसंबर को समाधिया कॉलोनी निवासी डॉ. सक्षम मधोक के घरवालों ने दहेज में एक करोड़ रुपए और बंगले की मांग कर दी इस पर कोटा निवासी दुल्हन राशि ने बारात लौटाई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो