लडक़े के पिता ने लिया वचन,बोले करेंगे पौधरोपण
जानकारी के अनुसार ग्वालियर शहर के इंद्रमणि नगर में रहने वाले पंडित अशोक दुबे की बेटी नीतू शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षक है। उनका विवाह श्योपुर के रहने वाले डॉ. आशु के साथ तय हुआ और नीतू ने अपने भाई कमल दुबे के जरिए वर पक्ष के समक्ष पौधरोपण की शर्त रखी। आशु के पिता उपेंद्र दीक्षित खुद एसडीओपी हैं और उन्होंने वचन दिया कि श्योपुर में जिला प्रशासन से चर्चा कर पौधरोपण के लिए जगह ली जाएगी आौर पौधरोपण किया जाएगा।