scriptभाई घर के अंदर नहीं आने दे रहा बोली महिला, पुलिस आई तो निकला यह मामला | Brother did not allow the woman to come inside the house | Patrika News

भाई घर के अंदर नहीं आने दे रहा बोली महिला, पुलिस आई तो निकला यह मामला

locationग्वालियरPublished: Dec 12, 2019 06:48:03 pm

हजीरा इलाके में एक महिला घर के बाहर धरने पर बैठ गई। उसका आरोप था कि मकान में उसका भी हिस्सा लेकिन भाई उसे घर के अंदर नहीं घुसने दे रहा है।

woman

भाई घर के अंदर नहीं आने दे रहा बोली महिला, पुलिस आई तो निकला यह मामला

ग्वालियर. हजीरा इलाके में एक महिला घर के बाहर धरने पर बैठ गई। उसका आरोप था कि मकान में उसका भी हिस्सा लेकिन भाई उसे घर के अंदर नहीं घुसने दे रहा है। पुलिस को खबर मिली तो वह मौके पर पहुंची। जांच की तो पता चला कि मकान उसके भाई के नाम का है। भाई ने उस मकान के पुलिस को कागजात भी दिखाएं। पुलिस ने महिला को समझाया कि वह चाहे तो आश्रम छुड़वा देते है लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद पुलिस लौट आई। नरसिंह नगर में ज्योति यादव नाम की महिला रात से धरने पर बैठी हुई है। उसका कहना है कि मकान उसके पिता ने बनवाया था। पिता के समय से इस मकान में रह रही थी। लेकिन पिता की मौत के बाद भाई हेमंत का व्यवहार अच्छा नहीं रहा। अब उसे घर के अंदर नहीं घुसने दे रहा है।

लेकिन नहीं मानी महिला
महिला के धरने पर बैठने की खबर मिलने पर हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हेमंत से पूछताछ की तो उसने मकान के कागजात दिखा दिए। मकान उसी के नाम पर था। जिससे प्लॉट खरीदा फिर लोन लेकर बनवाया। सभी कागजात उसने पुलिस को दिखाए। उसका कहना है कि ज्योति आए दिन झगड़ा करती है। इसके बाद पुलिस ने महिला को समझाया लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं है।

भाई के नाम पर है मकान
महिला जिस मकान में अपना हिस्सा बता रही है वह उसके भाई हेमंत के नाम है। जांच में पता चला कि उसने जयपुर के किसी विजय यादव से प्लॉट खरीद था। फिर लोन लेकर मकान बनवाया। ज्योति की मां का भी कहना है कि मकान उसके बेटे का है। महिला की ससुराल बामोर में दो मंजिल का मकान है। लेकिन वह उस मकान में नहीं रहना चाहती। उसे आश्रम छुड़वाने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया।
त्रिवेणी राजावत, एसआइ हजीरा थाना
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो