scriptबड़ी खबर : राज्य में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस-बसपा जल्द कर सकती है महागठबंधन,बढ़ी बेचैनी | bsp congress gathbandhan madhya pradesh | Patrika News

बड़ी खबर : राज्य में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस-बसपा जल्द कर सकती है महागठबंधन,बढ़ी बेचैनी

locationग्वालियरPublished: Sep 19, 2018 03:46:50 pm

Submitted by:

monu sahu

बड़ी खबर : राज्य में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस-बसपा जल्द कर सकती है महागठबंधन,बढ़ी बेचैनी

bsp congress gathbandhan

बड़ी खबर : राज्य में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस-बसपा जल्द कर सकती है महागठबंधन,बढ़ी बैचेनी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में दो माह बाद विधानसभा चुनाव होना है। जिसको लेकर भाजपा,कांग्रेस,बसपा और आप सहित कई पार्टियां अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गई है। लेकिन इस चुनाव से पहले भाजपा के लिए एक बड़ा ही झटका लगने के संकेत मिल रहे है। जिससे भाजपा और आप पार्टी में बेचैनी बढ़ गई है। आपको बता दें कि प्रदेश में डेढ़ दशक बाद सरकार में आने के लिए जद्दोजहद कर रही कांग्रेस अब बसपा व अन्य पार्टियों से भी गठबंधन की संभवानाएं तलाश रही है।
यह भी पढ़ें

Breaking : एससी-एसटी एक्ट : भाजपा के चार दिग्गज सवर्ण नेताओं का इस्तीफा,हिली मोदी सरकार



महज ऐसी चर्चाओं से ही श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के टिकट के दावेदारों में भी बैचेनी बढ़ गई है। ये बैचेनी इसलिए भी तेज हो गई है, क्योंकि बीते रोज ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस से 28 सीटें मांगी है। ये वे सीट हैं,जहां से बसपा जीती है या दूसरे नंबर पर रही है। जैसे ही यह खबर भाजपा को मिली उसके कई बड़े नेताओं सहित कई दिग्गजों में खलबली मच गई।
यह भी पढ़ें

Breaking : भाजपा विधायक के बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में,लोगों ने मचाया उपद्रव, देखे वीडियो



यही वजह है कि चंबल संभाग के श्योपुर जिले की श्योपुर विधानसभा सीट भी इसी दायरे में आ रही है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में श्योपुर विधानसभा में बसपा के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे। जिसके चलते अब कांग्रेस के उन नेताओं की नींद उड़ी हुई है,जो कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें

भारत बंद : कांग्रेस के दिग्गज नेता पर पोती कालिख,राजनीति में मचा घमासान

वहीं दूसरी ओर इस संभावित गठबंधन से बसपा नेताओं की बांछें खिली नजर आ रही हैं। हालांकि बसपा में भी टिकट के कई दावेदार सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और बसपा के संभावित गठबंधन को लेकर भाजपा भी पूरी नजर रखे हुए हैं। साथ ही प्रदेश की शिवराज सरकार भी इस गठबंधन को लेकर सक्रिय हो गई है।
यह भी पढ़ें

Breaking : देश के दिग्गज नेता को दिखाए काले झंडे,कीचड़ उछाली,राजनीति में हडक़ंप,See video

bsp <a  href=
Congress gathbandhan” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/19/bsp_congress_2_3436116-m.jpg”>प्रभावित होगी श्योपुर विधानसभा की सीट
बताया जा रहा है कि कांग्रेस-बसपा गठबंधन होता है तो इसमें चंबल और बुंदेलखंड की सीटें ज्यादा प्रभावित होगी। श्योपुर विधानसभा सीट को देखें तो 2013 के विधानसभा चुनावों में श्योपुर विधानसभा में बसपा के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2013 के परिणामों के मुताबिक भाजपा के दुर्गालाल विजय को 65211 वोट मिले थे।
यह भी पढ़ें

Breaking: मोदी सरकार ने की शिक्षकों की भर्ती शुरू,इस तरह से पहली बार निकाले फॉर्म,ये है नियम

वहीं बसपा के बाबूलाल मीणा जंडेल को 48784 और कांग्रेस के बृजराज सिंह चौहान को 34898 वोट मिले थे। जबकि विजयपुर विधानसभा में कांग्रेस के रामनिवास रावत को 67358, भाजपा के सीताराम आदिवासी को 65209 और बसपा के सतीश आदिवासी को 7192 वोट मिले थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो