script

महिलाएं सहनशील बनकर ही परिवार को संस्कारित करती हैं : मंत्री इमरती देवी

locationग्वालियरPublished: Jan 14, 2019 07:55:22 pm

Submitted by:

monu sahu

महिलाएं सहनशील बनकर ही परिवार को संस्कारित करती हैं : मंत्री इमरती देवी

cabinet minister imarti devi

महिलाएं सहनशील बनकर ही परिवार को संस्कारित करती हैं : मंत्री इमरती देवी

ग्वालियर। जिस व्यक्ति,परिवार,समाज और राष्ट्र में संयम होता है उसमें विकास होता है। नारी एक पवित्र ज्योति है। त्याग उसका स्वभाव और सहनशीलता उसका व्रत है। सहिष्णुता महिला का स्वाभाविक गुण है, लेकिन आजकल सहिष्णुता घट रही है। एक बच्चा भी अपने मन के प्रतिकूल बात को सहन नहीं कर सकता। यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने रविवार को वीर जैन छात्रावास में जैन मिलन महिला एवं भारतीय जैन मिलन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित करते कही। उन्होंने कहा कि सहन करने की क्षमता खत्म हो चुकी है।
यह भी पढ़़े : बेटे ने दोस्त से कहा पापा से बोलना कि जल्दी मिले और हो गई मौत,आपको हैरान कर देगी यह खबर

महिलाएं सहनशील बन कर ही परिवार को संस्कारित बनाती हैं। जहां अधिकारों की बात आती है वहां शांति नहीं होती। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने कहा कि अपने परिवार में संयुक्त रूप से रहना है तो विश्वास करना होगा और संदेह को भगाना होगा। संदेहात्मक रिश्ते कभी मजबूत नहीं हो सकते।
यह भी पढ़़े : 24 घंटे तक फंदे पर लटकी रही महिला,पड़ोसी ने खोला यह राज

ब्रह्मकुमारी केंद्र की रेखा ने कहा कि महिला समाज की धुरी होती है। महिला सम्मेलन भी होते हैं,संकल्प भी लिए जाते हैं,लेकिन एक माह से ज्यादा नहीं टिकते वे संकल्प। हमें महिलाओं को जाग्रत करना होगा और महिलाएं अपने बच्चों में नैतिकता की अलख जगाए। वक्ताओ में महिला आत्म रक्षा पर आइपीएस निवेदिता सक्सेना, महिला शक्तिकरण पर रश्मि जैन ने जानकारी दी।
यह भी पढ़़े : अभिनेत्री आलिया भट्ट को देखने आए दर्शकों पर बाउंसर्स ने दिखाई दादागिरी,मारपीट भी की

भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेशचंद्र रितुराज जैन ने कहा कि महिलाएं बच्चों को शिक्षित करें। सम्मेलन का शुभारंभ रागिनी जैन ने जैन ध्वजा रोहण कर किया। इस मौके पर महेंद्र टोंग्या,एचके जैन, सुवीण जैन, अनीता जैन मधु जैन, भावना एवं राजकुमारी सहित कई आदि उपस्थित थे। इस समारोह में रेनू गंगवाल,नीतेश जैन, उभरती जैन, मिशिका जैन, डॉ. प्रतिमा जैन, डॉ. सरोज कोठरी, कृति जैन, मान्या जैन, तृप्ति जैन, मोनिका जैन को सम्मानित किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो