scriptरेड सिग्नल जंप करते ही खिंच गई फोटो, बढ़ने लगी इनकी मुसीबतें | cctv on red signal smart city gwalior | Patrika News

रेड सिग्नल जंप करते ही खिंच गई फोटो, बढ़ने लगी इनकी मुसीबतें

locationग्वालियरPublished: Sep 22, 2020 04:48:41 pm

Submitted by:

Manish Gite

स्मार्ट सिटी की ओर से शुरू हुआ नया सिस्टम, नियम तोड़ने वालों में मच गई हलचल…।

gwalior.jpg

,,

ग्वालियर। शहर में स्मार्ट सिटी की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए लगाए गए आईटीएमएस (itms) के 4 जंक्शन पर चालान बनना शुरू हो गए। पहले ही दिन 50 वाहन चालकों ने रेड सिग्नल को जंप किया। इनके चालान 24 घंटे में घर पहुंचा दिए गए। इस सिस्टम के बाद नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हलचल मच गई है।

 

यहां चैक करें अपना चालान

https://echallan.mponline.gov.in/

Motor Vehicle Act 2019: अब मॉडिफाइड वाहन चलाने पर होगी जेल
E-Challan: आपकी गाड़ी का भी बन गया इ-चालान, ONLINE देखें कितना लगाया जुर्माना

शहर में 31 जंक्शन पर आईटीएमएस लगाए जाना है। स्मार्ट सिटी ने 4 स्थानों पर यह सिस्टम लगाया है। इन चारों जगहों पर नियम तोड़ने वालों के फोटो खिंचने लगे हैं। फूलबाग, पड़ाव, तानसेन मोटल और हजीरा चौराहे पर यह सिस्टम काम करने लगे हैं।


पहले ही दिन रेड सिग्नल को जंप करने वालों पर कार्रवाई शुरू हो गई। 50 ऐसे लोगों थे जिन्होंने रेड लाइट में यह सिग्नल पार किया था। इन सभी के फोटो सीसीटीवी के जरिए खींच लिए गए हैं और इनके चालान घर भेजने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि कई लोगों के घर चालान पहुंच भी गए हैं।

 

नियम तोड़ने वाले सभी वाहन चालकों की तस्वीरें स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर (ITMS control room) पर रिकार्ड हो गई जहां वाहन चालकों के पते निकालकर उनके घर चालान भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही इसकी एक कॉपी यातायात पुलिस को भी पहुंचाई गई है। अब आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी यातायात पुलिस की होगी। 50 लोगों पर 500 रुपए के हिसाब से 25 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो