scriptचेहल्लुम पर कर्बला में ससम्मान दफनाए गए तजिए | cehallum par dafnaye tajiye | Patrika News
ग्वालियर

चेहल्लुम पर कर्बला में ससम्मान दफनाए गए तजिए

– मुस्लिम समाज ने पेश की खिराजे अकीदत

ग्वालियरOct 20, 2019 / 11:06 pm

Narendra Kuiya

चेहल्लुम पर कर्बला में ससम्मान दफनाए गए तजिए

चेहल्लुम पर कर्बला में ससम्मान दफनाए गए तजिए

ग्वालियर. हजरत इमाम हुसैन की शहादत के 40वें दिन चेहल्लुम पर स्थानीय कर्बला सागरताल पर एकत्रित होकर मुस्लिम समाज के लोगों ने खिराजे अकीदत पेश की। इसके साथ ही उनकी याद में बनाए गए ताजियों को ससम्मान दफनाया गया। इस मौके पर ग्रेटर ग्वालियर मोहर्रम एवं कर्बला इंतजामिया कमेटी की ओर से खिराजे अकीदत की मजलिस पेश की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, विशेष अतिथि के रूप में जीडीए के पूर्व उपाध्यक्ष अमर सिंह माहौर मौजूद थे। हजरत इमाम हुसैन की यौमे शहादत के 40वें दिन चेहल्लुम की रस्म अदायगी के मौके पर कर्बला के अमर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर शहर से ताजिए कर्बला में लाए गए और उन्हें ससम्मान दफनाया गया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष अख्तर हुसैन कुरेशी ने कहा कि हम सभी भाईचारे की भावना से रहते हुए आगे बढ़ें और शिक्षारूपी ज्ञान से अंधकार को मिटाएं। जो रास्ता इमाम हुसैन ने दिखाया था उस रास्ते पर चलकर सभी धर्मों का आदर करें। इस मौके पर कृष्णराव दीक्षित, चर्तुभुज धनेलिया, लाल सिंह कुशवाह, लालसिंह कुशवाह, गुड्डू वारसी आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो